जयपुर

राजस्थान में मनोरोग अस्पतालों, डॉक्टर्स का पंजीकरण होगा अनिवार्य, संचालन के लिए बनेगी एसओपी

Rajasthan News : राजस्थान में मनोरोग चिकित्सा संस्थानों और इससे जुड़े प्रोफेशनल्स का रजिस्ट्रेशन शुरू किया जाएगा। यह रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन होगा। नियमानुसार संचालन के लिए एसओपी बनाई जाएगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Jan 2025, 11:56 AM IST
Rajasthan Psychiatric Hospitals and Doctors Registration of Mandatory SOP will be made for Operation

Rajasthan News : राजस्थान में मनोरोग चिकित्सा संस्थानों और इससे जुड़े प्रोफेशनल्स का रजिस्ट्रेशन शुरू किया जाएगा। यह रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन होगा। राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण की पिछले दिनों हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

नियमों के विपरीत चलने पर कार्रवाई होगी

राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण की बैठक में यह फैसला लिया गया कि मनोरोग अस्पतालों और नशा मुक्ति केंद्रों के नियमानुसार संचालन के लिए एसओपी तैयार की जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और जिला प्रशासन के एक-एक प्रतिनिधि को शामिल कर टीम बनाई जाएगी, जो नशा मुक्ति केंद्रों का नियमित निरीक्षण करेगी। नियमों के विपरीत चल रहे नशा मुक्ति केंद्रों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

मनोरोग चिकित्सा संस्थानों के लिए बनाए जाएंगे नियम और मापदंड

विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि मनोरोग चिकित्सा संस्थानों के लिए नियम और न्यूनतम मापदंड भी बनाए जाएंगे। मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन के लिए इस क्षेत्र में कार्यरत एनजीओ, डवलपमेंट पार्टनर और अन्य निजी संस्थाओं का भी आवश्यक सहयोग लिया जाएगा।

Updated on:
4 Jan 2025, 11:56 AM IST
Published on: