RPSC Latest News: 23 जून से शुरू होंगी RPSC माध्यमिक शिक्षा विभाग की परीक्षाएं, प्राध्यापक और कोच भर्ती परीक्षा 2024: विषयवार तिथि और समय घोषित।
RPSC Teacher & Coach Exam 2024: जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा प्राध्यापक एवं कोच (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 के लिए विषयवार विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया गया है। परीक्षा 23 जून से 4 जुलाई 2025 तक आयोजित की जाएगी। विस्तृत सूचना आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आयोग सचिव के अनुसार, परीक्षा को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न विषयों को चार समूहों (ग्रुप ए से डी) में विभाजित किया गया है। प्रत्येक समूह के लिए जनरल अवेयरनेस एंड जनरल स्टडीज की अलग-अलग तिथि तय की गई है।
| विषय | दिनांक | समय |
|---|---|---|
| हिंदी | 23 जून | दोपहर 2:30 से 5:30 बजे |
| भूगोल | 24 जून | प्रातः 9:00 से 12:00 बजे |
| अंग्रेज़ी | 24 जून | दोपहर 2:30 से 5:30 बजे |
| संस्कृत | 25 जून | प्रातः 9:00 से 12:00 बजे |
| गणित | 25 जून | दोपहर 2:30 से 5:30 बजे |
| विषय | दिनांक | समय |
|---|---|---|
| राजनीति विज्ञान | 26 जून | दोपहर 2:30 से 5:30 बजे |
| इतिहास | 27 जून | प्रातः 9:00 से 12:00 बजे |
| जीवविज्ञान | 27 जून | दोपहर 2:30 से 5:30 बजे |
| रसायन विज्ञान | 28 जून | प्रातः 9:00 से 12:00 बजे |
| वाणिज्य | 28 जून | दोपहर 2:30 से 5:30 बजे |
| भौतिक विज्ञान | 29 जून | प्रातः 9:00 से 12:00 बजे |
| समाजशास्त्र | 29 जून | दोपहर 2:30 से 5:30 बजे |
| अर्थशास्त्र | 30 जून | प्रातः 9:00 से 12:00 बजे |
| उर्दू | 30 जून | दोपहर 2:30 से 5:30 बजे |
| पंजाबी | 30 जून | दोपहर 2:30 से 5:30 बजे |
| ड्राइंग | 1 जुलाई | प्रातः 9:00 से 12:00 बजे |
| गृह विज्ञान | 1 जुलाई | दोपहर 2:30 से 5:30 बजे |
| राजस्थानी | 2 जुलाई | प्रातः 9:00 से 12:00 बजे |
| संगीत | 2 जुलाई | दोपहर 2:30 से 5:30 बजे |
| प्रश्न-पत्र | समय |
|---|---|
| सामान्य ज्ञान (प्रथम) | प्रातः 10:00 से 12:00 बजे |
| फिजिकल एजुकेशन (द्वितीय) | दोपहर 2:30 से 4:30 बजे |
| प्रश्न-पत्र | समय |
|---|---|
| सामान्य ज्ञान (प्रथम) | प्रातः 10:00 से 11:30 बजे |
| कोच (फुटबॉल, हॉकी, खो-खो, कुश्ती) | दोपहर 2:30 से 5:30 बजे |
इस परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थियों को परीक्षा तिथि से पूर्व अपनी तैयारी पूर्ण कर लेनी चाहिए और समय से परीक्षा केंद्र पर उपस्थित रहना चाहिए।
👉 अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार RPSC की वेबसाइट पर विजिट करें।