जयपुर

Train Travel Update: राजस्थान में तकनीकी कार्य के चलते रेल यातायात रहेगा प्रभावित, कई रेलसेवाएं आंशिक रद्द एवं रेगुलेट रहेंगी

Jaipur Udaipur City Train: जयपुर-उदयपुर सिटी रेलसेवा 19 नवम्बर से 18 दिसम्बर तक राणाप्रतापनगर तक ही संचालित होगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Nov 2026, 12:03 PM IST
Indian Railways
Indian Railways

Rajasthan Railways: जयपुर. रेलवे द्वारा अजमेर मण्डल के राणाप्रतापनगर-घोसुंडा एवं बेरछा-उदयपुर सिटी रेलखण्ड के मध्य तकनीकी कार्य करवाया जा रहा है। इस कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा तथा उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कुछ रेलसेवाएं आंशिक रद्द, रेगुलेट एवं रीशड्यूल रहेंगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार तकनीकी कार्य के कारण ये रेलसेवाओं का संचालन प्रभावित रहेगा।

आंशिक रद्द रेलसेवाएं

  1. गाड़ी संख्या 20993, जयपुर-उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 19 नवम्बर से 18 दिसम्बर 2026 तक जयपुर से प्रस्थान कर राणाप्रतापनगर तक ही संचालित होगी। इस दौरान यह रेलसेवा राणाप्रतापनगर-उदयपुर सिटी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  2. गाड़ी संख्या 59835, मंदसौर-राणाप्रतापनगर रेलसेवा दिनांक 19 से 28 दिसम्बर 2026 तक मंदसौर से प्रस्थान कर मावली तक ही संचालित होगी। इस दौरान यह रेलसेवा मावली-राणाप्रतापनगर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  3. गाड़ी संख्या 59836, राणाप्रतापनगर-मंदसौर रेलसेवा दिनांक 19 से 28 दिसम्बर 2026 तक राणाप्रतापनगर के स्थान पर मावली से संचालित होगी। इस दौरान यह रेलसेवा राणाप्रतापनगर-मावली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

रेगुलेट रेलसेवा

  1. गाड़ी संख्या 20993, जयपुर-उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 19 से 28 नवम्बर 2026 तक घोसुंडा-भूपालसागर करेरा रेलखण्ड के मध्य 15 मिनट रेगुलेट रहेगी।
  2. गाड़ी संख्या 20993, जयपुर-उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 29 नवम्बर से 08 दिसम्बर 2026 तक घोसुंडा-पाण्डोली रेलखण्ड के मध्य 15 मिनट रेगुलेट रहेगी।
  3. गाड़ी संख्या 20993, जयपुर-उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 09 से 18 दिसम्बर 2026 तक घोसुंडा-फतेहनगर रेलखण्ड के मध्य 15 मिनट रेगुलेट रहेगी।

रीशड्यूल रेलसेवा

  1. गाड़ी संख्या 69244, चित्तौड़गढ़-असारवा रेलसेवा दिनांक 19 से 28 दिसम्बर 2026 तक चित्तौड़गढ़ से अपने निर्धारित प्रस्थान समय से 40 मिनट देरी से रवाना होगी।
Updated on:
19 Nov 2026, 12:03 PM IST
Published on: