जयपुर

Rajasthan Rain: राजस्थान में जाते-जाते जोर लगा रहा ‘मानसून’, अगले 4 दिन इन जिलों में होगी बारिश! IMD की चेतावनी

Rajasthan Monsoon: राजस्थान के इन जिलों में मौसम विभाग ने 28, 29 और 30 सितंबर व 1 और 2 अक्टूबर को बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। जानें ...
2 min read
• •
Updated: 28 Sep 2024, 3:16 PM IST
Weather Update

Heavy Rain in Rajasthan: राजस्थान में मानसून (Rajasthan Monsoon) जाते-जाते एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग (IMD Alert) ने 28, 29 और 30 सितंबर व 1 और 2 अक्टूबर को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग की मानें तो अगले 4 दिन कई जिलों में बारिश होगी। श्रीगंगानगर जिले के बीरमाना क्षेत्र में अभी से ही मौसम का मिजाज बदल गया है। धूलभरी आंधी चल चल रही है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

28 सितंबर को इन जिलों में अलर्ट-

मौसम विभाग ने 28 सितंबर को श्रीगंगानगर, जैसलमेर, बाड़मेर, सांचौर, सिरोही, जालौर, बालोतरा, पाली, राजसमंद, उदयपुर, सलूंबर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, शाहपुरा, जोधपुर, ब्यावर, केकड़ी, अजमेर, दूदू, डीडवाना, नागौर, बूंदी, कोटा, झालावाड़, टोंक, सवाई माधोपुर, फलौदी, बारां, करौली, धौलपुर, भरतपुर, गंगापुर सिटी, दौसा, कोटपूतली, खैरथल और नीम का थाना जिले में बारिश की आशंका जताई है।

29 सितंबर को इन जिलों में हो सकती है बारिश-

मौसम विभाग के अनुसार, 29 सितंबर को बाड़मेर, सांचौर, सिरोही, जालौर, बालोतरा, पाली, राजसमंद, उदयपुर, सलूंबर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, शाहपुरा, जोधपुर, ब्यावर, केकड़ी, अजमेर, दूदू, डीडवाना, नागौर, बूंदी, कोटा, झालावाड़, टोंक, सवाई माधोपुर, फलौदी, बारां, करौली, धौलपुर, भरतपुर, गंगापुर सिटी, दौसा, कोटपूतली, खैरथल और नीम का थाना जिले में बारिश की आशंका है।

30 सितंबर को यहां बारिश का अलर्ट-

विभाग ने 30 सितंबर को सांचौर, जालौर, सिरोही, उदयपुर, सलूंबर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, बूंदी, कोटा, झालावाड, गंगापुर सिटी, करौली, धौलपुर, और भरतपुर जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

1 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश का अलर्ट-

वहीं, विभाग ने 1 अक्टूबर को सिरोही, उदयपुर, राजसमंद, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ जिले में बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।

2 अक्टूबर को यहां होगी बारिश!

मौसम विभाग के मुताबिक 2 अक्टूबर को सिरोही, उदयपुर, राजसमंद, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ जिले में बारिश होने की आशंका जाहिर की है।

Updated on:
28 Sep 2024, 3:16 PM IST
Published on: