जयपुर

भीलवाड़ा में 14 साल की बेटी को गैंगरेप के बाद निर्मम हत्या की घटना के बाद अब सवाई माधोपुर में बड़ा कांड, 15 साल की थी बेटी

Minor Girl Rape or Murder : सरकारी स्कूल के एक शिक्षक रामरतन मीणा को निलंबित कर दिया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Aug 2023, 11:23 AM IST
sawai_madhopur_news.jpg

Minor Girl Rape or Murder: भीलवाड़ा में चौदह साल की बेटी से पांच लोगों ने गैंगरेप किया। उसे काटा और कोयला बनाने वाली भट्टी में भून दिया। उसके बाद भी जब शव के पूरे टुकडे नहीं जले तो आरोपियों की पत्नियों ने उन्हें एक बोरे में भरा और तालाब में फेंक दिया। इस दरिंदगी के बाद पूरे प्रदेश में बवाल हुआ। पुलिस ने आरोपियों को पकडा, हांलकि कुछ फरार है। लेकिन इतना होने के बाद भी दरिंदे हैं कि मानने को तैयार नहीं हैं। अब सवाई माधोपुर जिले से इसी तरह का कांड सामने आया है। बवाल शूरू हो गया है। बीजेपी ने बेटियों की सुरक्षा को देखते हुए सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। इस मामले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है , उस पर गंभीर आरोप लगे हैं।

दरअसल सवाई माधोपुर जिले की बौली थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि सरकारी स्कूल के एक शिक्षक रामरतन मीणा को निलंबित कर दिया गया है। उस पर गंभीर आरोप परिवार ने लगाए हैं। पुलिस ने बारहवीं में पढ़ने वाली बेटी की लाश कुएं से बरामद की है। पुलिस लाश को ले जाने लगी तो गांव वालों ने पुलिस की कस्टडी से लाश अपने कब्जे में ले ली। उसके बाद अब अंतिम संस्कार नहीं किया गया है।

सोशल मीडिया के जरिए मामला फैला तो धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। समाज और परिवार के लोगों के अलावा भाजपा से कई नेता और कार्यकर्ता मौके पर आ जमा हुए। आरोपियों की गिरफ्तारी के अलावा अब मुआवजा, सरकारी नौकरी समेत अन्य कई मांग सरकार के सामने रखी गई है।

Updated on:
11 Aug 2023, 11:23 AM IST
Published on: