जयपुर

राजस्थान में 24 हजार 657 कोरोना मरीज उपचार के बाद हुए ठीक, 23 हजार 646 को अस्पताल से मिली छुट्टी

संक्रमित मरीजों के साथ राजस्थान में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है । शनिवार सुबह भी 110 मरीज कोरोना से रिकवर हुए वहीं 110 को अस्पताल से छुट्टी मिली।

less than 1 minute read
Jul 25, 2020
Coronavirus Cases Rajasthan, New Corona positive cases

Rajasthan Recovery Rate Covid : जयपुर- प्रदेशभर में संक्रमित मरीजों के साथ ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। ( Coronavirus outbreak ) राज्य में शनिवार सुबह तक मिले 34 हजार 735 कोरोना संक्रमित मरीजों में से 24 हजार 657 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके है ( Covid-19 Cases ) जिनमें से 23 हजार 646 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। आज सुबह110 मरीज कोरोना से रिकवर हुए वहीं 110 को अस्पताल से छुट्टी मिली।

अब-तक 1349544 लोगों की कोरोना की जांच हुई
प्रदेशभर में अब-तक 13 लाख 49 हजार 544 लोगों के सैंपल लिए जा चुके है। जिनमें से 13 लाख 9 हजार 112 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि 5 हजार 697 की रिपोर्ट अभी आना बाकी है।

557 नए संक्रमित मरीज मिले

राजस्थान में शनिवार सुबह 557 नए संक्रमित मरीज मिले जबकि 6 कोरोना मरीजों की मौत हुई । प्रदेश में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 34 हजार 735 हो गया वहीं 608 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है । आज मिले संक्रमित मरीजों में सबसे अधिक एक बार फिर अलवर जिलें में 313 पॉजिटिव मरीज मिले । अलवर के अलावा कोटा में 80, जयपुर में 58, अजमेर में 41, बाड़मेर में 20, उदयपुर में 10,बूंदी में 09,भीलवाड़ा में 07, बांसवाड़ा झुंझुनूं में 5-5, हनुमानगढ़ में 04, डूंगरपुर में 03 और दौसा में 2 संक्रमित मिले । संक्रमित मरीजों के अलावा अजमेर, कोटा में 3-3 कोरोना मरीजों की मौत हुई । इधर प्रवासी संक्रमित मरीजों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है । राज्य में 7 हजार 50 प्रवासी संक्रमित मिल चुके है ।

Published on:
25 Jul 2020 11:45 am
Also Read
View All