राजस्थान में रोडवेज कर्मियों दी आंदोलन की चेतावनी, कहा- 2 महीने से सैलरी नहीं मिली है

राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फैडरेशन के अनुसार, कर्मचारी दुखी हैं, कैसे होगा बाल-बच्चों का गुजारा, जबकि रोड़वेज तो सरकार के अंडर में है..
less than 1 minute read
Jul 19, 2017
Feature image

राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फैडरेशन ने रोडवेज कर्मियों के दो माह के बकाया भुगतान और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनकी सेवानिवृति का परिलाभ न दिए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।


दो माह का वेतन न मिलने से रोडवेजकर्मियों में रोष

फैडरेशन के राष्ट्रीय प्रभारी राज बिहारी शर्मा ने बुधवार को बताया कि सरकार ने कर्मचारियों को दो माह का बकाया वेतन और पेंशन सहित बीते 40 माह का सेवानिवृत कर्मचारियों का सेवानिवृति परिलाभ अभी तक नहीं दिया है। कई बार शिकायत करने के बावजूद कर्मचारियों की मांगों को अनसुना किया जा रहा है। ऐसे में अगर जल्द ही कर्मचारियों की


मांग न मानने पर प्रदेश भर में चक्का जाम की दी चेतावनी

मांगे न मानी गईं तो 28 अगस्त को रोडवेजकर्मी आगार स्तरीय धरने पर बैठेंगे। तब भी मांगें न सुनी गईं तो सितम्बर से राजधानी में रैली कर चेताया जाएगा। इसके बाद 13 और 14 सितम्बर को पूरे प्रदेश में रोडवेज का चक्का जाम कर दिया जाएगा।


25 किलो गांजे सहित
जयपुर में पकड़ लिया गया बिहार का सप्लायर, 2-3 साल से बेच रहा था

Published on:
19 Jul 2017 06:50 pm