14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, दो मुख्य आरोपी पंजाब से गिरफ्तार, होटल मालिक समेत तीन हिरासत में

Rajasthan Railway Track Blast: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में हुए रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। धमाके के तार पंजाब से जुड़े हैं। दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आधी रात को रेंज आईजी मामले का खुलासा करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Kamal Mishra

•

Updated: 14 Nov 2026, 10:52 PM IST

Rajasthan Railway Track Blast

Rajasthan Railway Track Blast (photo-patrika)

श्रीगंगानगर। रामसिंहपुर के पास रेलवे ट्रैक पर हुए बम धमाके के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस और केन्द्रीय आईबी को धमाके के तार पंजाब के गुरुदासपुर में मिले हैं। पुलिस ने धमाके के दो मुख्य आरोपियों को पंजाब के गुरुदासपुर से गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा इनका सहयोग करने वाले तीन अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने कई लोगों को नामजद भी किया है। उनकी तलाश के लिए पुलिस टीमें छापे मार रही है।

एसपी हरिशंकर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गुरुदासपुर निवासी देवेन्द्र सिंह और महकदीप कौर हैं। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में हैं। दोनों वारदात से पहले आकर एमआर होटल में रुके थे। होटल मालिक व एक अन्य ने इनका सहयोग किया। वारदात के लिए एक बाइक और कार भी उपलब्ध करवाई थी। पुलिस ने दोनों वाहनों की पहचान कर ली है। वहीं होटल मालिक समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अब पता करेगी ‘मोड्यूल’

पुलिस ने अभी तक इसका खुलासा नहीं किया है कि देवेन्द्र सिंह व महकदीप कौर किसी आतंकी संगठन से जुड़े हुए हैं। या किसी संगठन की स्लीपर सेल का हिस्सा हैं। इस धमाके की अभी तक किसी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी भी नहीं ली है। हालांकि पाकिस्तान से आईआरडीएक्स के मामले से इसे जोड़कर देखा जा रहा है।

ट्रेन उड़ाने की साजिश थी या दहशत फैलाना

पुलिस अभी यह पता नहीं कर पाई है कि इनका उद्देश्य ट्रेन को उड़ाना था या महज दहशत फैलाना था। हालांकि, मौके पर मिले सबूत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। आरोपियों की पहचान होने पर आईपीएस नितिन चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम पंजाब रवाना की गई। टीम ने शनिवार शाम दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें अभी श्रीगंगानगर लाया जा रहा है। रविवार को दोनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

आईजी और एसपी कर रहे जांच की निगरानी, रात में होगा खुलासा

रेंज आईजी ओमप्रकाश ने रामसिंहपुर थाने में डेरा डाल रखा है। आईजी ने बताया कि पुलिस ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाकर दो मुख्य आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों को होटल में पनाह देने और वाहन उपलब्ध करवाने के मामले में तीन सहयोगियों को राउंडअप किया गया है। पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने बताया कि शनिवार देर रात पुलिस अधीक्षक ऑफिस में पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एमएन प्रेस वार्ता में पूरे घटनाक्रम से अवगत कराएंगे।

यह वीडियो भी देखें :