श्रीगंगानगर। जिले में पंचायती राज चुनाव में मतदान कर घर लौट रहे दंपती के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। बाइक पर पीछे बैठी महिला की चुन्नी अचानक पिछले टायर में उलझ गई। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और पति-पत्नी दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसका पति भी हादसे में घायल हो गया।