जयपुर

Rajasthan Roadways : नवरात्रि में रोडवेज की इनकम हुई ‘कम’

राजस्थान रोडवेज अपने राजस्व को बढ़ाने में फिसड्डी साबित हो रहा है। श्राद्ध पक्ष के बाद जैसे ही नवरात्र शुरू हुए तो त्योहारी सीजन में रोडवेज को उम्मीद थी कि यात्री भार बढ़ेगा और इनकम में भी बढ़ोतरी होगी।
less than 1 minute read
Oct 05, 2022
नवरात्रि में रोडवेज की इनकम हुई 'कम'
नवरात्रि में रोडवेज की इनकम हुई 'कम'

जयपुर। राजस्थान रोडवेज अपने राजस्व को बढ़ाने में फिसड्डी साबित हो रहा है। श्राद्ध पक्ष के बाद जैसे ही नवरात्र शुरू हुए तो त्योहारी सीजन में रोडवेज को उम्मीद थी कि यात्री भार बढ़ेगा और इनकम में भी बढ़ोतरी होगी। लेकिन, इस बार नवरात्र में औसतन पांच करोड़ रूपए की आय रोडवेज को प्राप्त हुई थी। जो श्राद्ध पक्ष तक साढ़े चार करोड़ रूपए प्रतिदिन थी। वहीं, पिछले सालों की बात करें तो श्राद्ध पक्ष के आॅफ सीजन के बाद रोडवेज की आय नवरात्र में डेढ़ गुना तक बढ़ती थी। जिसमें इस बार काफी कम इजाफा हुआ है।



वहीं, दूसरी ओर राजस्थान रोडवेज अपने कर्मचारियों को पिछले दो माह से वेतन भी नहीं दे पाया है। बता दें कि राजस्थान रोडवेज को गत माह सरकार से 500 करोड़ रूपए की सहायता राशि की स्वीकृति मिल चुकी हैं। हालांकि अभी यह सहायता राशि रोडवेज के खाते में नहीं आई है।


रोजाना करीब 7.25 करोड़ का खर्च

बता दें कि राजस्थान रोडवेज का प्रतिदिन का खर्च करीब 7 करोड़ 25 लाख रूपए है। ऐसे में उम्मीद थी कि रोडवेज प्रशासन को नवरात्र में अच्छी आय प्राप्त होगी। लेकिन, इसके बावजूद भी प्रशासन न्यूनतम आय तक भी नहीं पहुंच पाया है। अब प्रशासन को दिवाली के त्योहार पर राजस्व बढ़ोतरी की उम्मीद हैं।

Updated on:
05 Oct 2022 01:45 pm
Published on:
05 Oct 2022 01:45 pm
Also Read
View All
जयपुर में फर्जी कॉल सेंटर: 4000 से ज्यादा लोगों का मिला रिकॉर्ड, ई-मित्र ID और नौकरी दिलाने के नाम पर करते थे ठगी

‘हमारा लाडला लौटा दो…’, MP के युवक का जयपुर में मर्डर, 3 छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, पुलिस रिमांड पर आरोपी

‘कब तक मीटिंग में चाय-बिस्किट खाओगे?’: रामगढ़ बांध पर हाईकोर्ट बोला- नाम लाओ, किसके होटल-रिसोर्ट और विवि रोक रहे पानी

राजस्थान में निकाय-पंचायत चुनाव के लिए BJP का दांव, पहली बार नई चुनावी रणनीति; जानें राजनीतिक मायने

‘व्यक्तिवादी पूजा से कांग्रेस ने बहुत नुकसान झेला’, गहलोत आवास पर ‘चौथी बार CM’ के नारे लगने पर डोटासरा का तंज