29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोडवेज सीएमडी को मिला बड़ा जिम्मा, जानें आखिर क्या…

राजस्थान रोडवेज मुख्यालय में शुक्रवार को अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में सार्वजनिक परिवहन नीति, इंटीग्रेटेड बस स्टेंड समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Arvind Palawat

•

Updated: 9 Sep 2022, 7:41 PM IST

रोडवेज सीएमडी को मिला बड़ा जिम्मा

रोडवेज सीएमडी को मिला बड़ा जिम्मा

जयपुर। राजस्थान रोडवेज मुख्यालय में शुक्रवार को अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में सार्वजनिक परिवहन नीति, इंटीग्रेटेड बस स्टेंड समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। वहीं, रोडवेज के सीएमडी संदीप वर्मा को मुख्य सचिव ने परिवहन नीति एवं इंटीग्रेटेड बस स्टेंड के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट अधिकृत किया है। ऐसे में अब माना जा रहा है कि जल्द ही इन दोनों प्रोजेक्ट पर काम होगा और धरातल पर दोनों योजनाएं जल्द ही रूप लेंगी। प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट के रूप में अधिकृत होने से रोडवेज सीएमडी की जिम्मेदारियां काफी बढ़ गई हैं।

यह भी पढ़ेः ऑपरेशन क्लीन वाटर: जयपुर जंक्शन और सिंधीकैंप बस स्टैंड पर पानी पीने से पहले देखें वे वीडियो...

इसके साथ ही बैठक में बजट घोषणाओं पर भी चर्चा हुई। इसमें यह देखा गया कि बजट की किन-किन घोषणाओं पर कितना काम हुआ है। साथ ही जल्द से जल्द सभी बजट घोषणाओं को क्रियान्वित करने भी विचार-विमर्श किया गया।

अलग-अलग दिशाओं में बनेंगे बस स्टेंड

गौरतलब है कि बजट घोषणाओं के तहत शहर की सभी दिशाओं में बस स्टेंड बनाने का फैसला किया गया है। ये बस स्टेंड पीपीपी मॉडल पर बनाए जाएंगे। इन्हें बनाने से शहर के सिंधीकैंप बस स्टेंड का भार कम होगा। यह बस स्टेंड टोंक रोड, आगरा रोड, अजमेर रोड, सीकर रोड एवं दिल्ली रोड पर पीपीपी मोड पर बस स्टैण्ड्स बनाए जाने है।

बैठक में ये रहे मौजूद
इस बैठक में जेसीटीएसएल के सीएमडी अजिताभ शर्मा, जेडीसी रवि जैन, संयुक्त सचिव यूडीएच अवधेश सिंह, परिवहन आयुक्त के. एल. स्वामी, जयपुर मेट्रो के डायरेक्टर प्रोजेक्ट अखिलेश कुमार सक्सेना व महा प्रबन्धक-प्रोजेक्ट राहुल गोस्वामी मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग