जयपुर

किसी के साथ न हो ऐसा: एक और बेटे का शव पहुंचा, मचा कोहराम, दो भाईयों के परिवार में 9 की मौत

पलसाना में गत दिनों हुए सड़क हादसे में एक और युवक ने दम तोड़ दिया। हादसे में सामोद के दो भाईयों के परिवाराें के आठ जनों की मौत हो गई थी। गांव में मंगलवार को जैसे ही युवक का शव पहुंचा तो हर कोई सिसक उठी।
2 min read
Jan 11, 2023
sikar road accident

जयपुर/सामोद. पलसाना में गत दिनों हुए सड़क हादसे में एक और युवक ने दम तोड़ दिया। हादसे में सामोद के दो भाईयों के परिवाराें के आठ जनों की मौत हो गई थी। गांव में मंगलवार को जैसे ही युवक का शव पहुंचा तो हर कोई सिसक उठी। एंबुलेंस से जैसे मनीष का शव उतारा तो पिता सुवालाल व मां बिरमा देवी और ताऊ कैलाश व ताई कमला बेसुध हो गए।

1 जनवरी को हुए हादसे में सुवालाल और कैलाश के परिवार के 8 जनों के साथ कस्बे के ही एक युवक की मौत हो गई थी। हादसे में 60 वर्षीय कैलाश मल्होत्रा की बेटी रेखा, बेटा विजय, अजय और विजय की पत्नी राधा की मौत हो गई थी व उसके भाई सुवालाल के दो बेटों की पत्नी अनुराधा और पूनम और अनुराधा का दो साल का बेटा आरव व एक पौती भी चल बसी थी।

मां और ताई का इलाज कराना पड़ा-
इनके अलावा दोस्त अरविंद पिंगोलिया की भी मौत हो गई थी। हादसे में गम्भीर घायल सुवालाल के बेटे संजय और मनीष के अलावा कैलाश की पुत्रवधू जीवा का जयपुर में इलाज चल रहा था। मंगलवार सुबह 11 बजे इलाज के दौरान मनीष की मौत हो गई। उसका शव गांव में पहुंचा तो मृतक के पिता सुवालाल व माता बिरमा देवी बेसुध हो गए। दोनों की तबीयत बिगड़ गई, जिनका सीएचसी से चिकित्सकों को बुलाकर बेसुध हो चुकी मृतक की मां व ताई का इलाज कराना पड़ा।

चचेरे भाई ने दी मुखाग्नि-
मनीष की अर्थी घर से उठी तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। श्मशान में चचेरे भाई अंकित ने कांपते हाथों मे मनीष के शव को मुखाग्नि दी।

Published on:
11 Jan 2023 10:42 am
Also Read
View All
राजस्थान सरकार के एक आदेश से 7 हज़ार ‘बेरोज़गारों’ को मिली सरकारी नौकरी, 5 हजार को तो गृह जिले में ही पहली पोस्टिंग

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले BJP का ‘बूथ अलर्ट’, संगठन ने शुरू की माइक्रो प्लानिंग, 61000 बूथों की होगी ग्रेडिंग

‘नंबर बढ़वाकर नौकरी दिलवा दूंगा’, जयपुर का बहुरूपिया ‘आलू’ गिरफ्तार, कभी फर्जी पुलिस तो कभी प्रोफेसर बनकर करता था ठगी

पंचायत चुनाव से पहले BAP के गढ़ में कांग्रेस का ‘मास्टरस्ट्रोक’! क्या मानगढ़ धाम के मुद्दे से बदलेगा वागड़ का सियासी गणित?

Jaipur Hit And Run Case: पिता और छोटी बहन की मौत के बाद मां से लिपट गया मासूम, तेज रफ्तार कार ने उजाड़ दिए 2 परिवार