सदर पुलिस के अनुसार रानीबाजार निवासी जागृति 41 पत्नी लोकेश कुमार शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हंसेरा में अध्यापिका के पद पर कार्यरत है। वह शाम को स्कूल से बीकानेर आई थी, जिसे स्कूटी पर लेकर वह घर जा रहा था। म्यूजियम सर्किल पर रानी बाजार जा रही बस उसकी स्कूटी के पास आकर रुकी। ग्रीन सिंग्नल होते ही बस चल पड़ी। बस चालक ने लापरवाही से चलाते हुए स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे उसकी पत्नी जागृति सड़क पर गिर पड़ी। बस का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। उसे घायलावस्था में पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लेकर गया, जहां चिकित्सकों ने जांच-पड़ताल के बाद मृत घोषित कर दिया।