3 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीकानेर: जंगल में मिला महिला का शव, 4 साल से पति से अलग रह रही थी, आरोपी कोटा से पकड़ा गया

राजस्थान के बीकानेर जिले में एक महिला की हत्या के आरोपी को पुलिस ने कोटा से पकड़ लिया। महिला भीलवाड़ा जिले की रहने वाली थी, जो कि ​कई वर्ष से अपने पति से अलग रह रही थी।

2 min read
Google source verification
Murder in saharanpur

सांकेतिक तस्वीर

Bikaner News: बीकानेर/श्रीडूंगरगढ़। बीदासर रोड स्थित तेजाजी मंदिर के सामने वन क्षेत्र में मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का अर्धनग्न शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने बुधवार को बताया कि महिला की हत्या बेरहमी से की गई थी। वारदात के बाद से उसका पार्टनर फूलचंद भील फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने कोटा से पकड़ लिया।

राजस्थान पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान बाली बाई (37) पत्नी बालचंद भील निवासी उमरिया भालता, जिला झालावाड़ के रूप में हुई है। बाली बाई पिछले 4 वर्ष से पति से अलग होकर फूल चंद भील के साथ घूमचक्कर क्षेत्र के पास रह रही थी।

दोनों के बीच झगड़ा हुआ था

महिला क्षेत्र में मजदूरी का कार्य करती थी । घटना के बाद से फूलचंद लापता था। वृत्ताधिकारी निकेत पारीक ने बताया कि जांच के दौरान संदिग्ध फूलचंद का मोबाइल नंबर ट्रेस किया गया तो उसकी लोकेशन कोटा में मिली। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर उसे धर दबोचा।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला की कनपटी पर नुकीले पत्थर से वार कर हत्या की गई है। निकेत पारीक ने बताया कि सोमवार रात दोनों के बीच शराब पीकर झगड़ा हुआ था। उस समय महिला का नाबालिग बेटा भी वहीं मौजूद था, लेकिन झगड़े के दौरान वह खाना खाने चला गया। लौटने पर दोनों गायब मिले।

हत्या का मामला दर्ज, आरोपी राउंड

मंगलवार देर शाम इस मामले में मृतका के नाबालिग पुत्र ने पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज करवाया। बताया कि उसकी मां और फूलचंद एक साथ रहते थे। दोनों शराब पीकर झगड़ते भी थे। पिछले कुछ दिनों से वे घूमचक्कर के पास रह रहे थे। सोमवार शाम को भी दोनों झगड़ा कर रहे थे। इस दौरान वह होटल में खाना खाने गया।

वापस आया तो दोनों वहां नहीं मिले। दोनों को तलाश किया लेकिन नहीं मिले तो रात में वहीं सो गया। मंगलवार को दिनभर तलाश किया। पुलिस थाने पहुंचने पर उसे घटना का पता चला। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी मां बाली की हत्या कर दी है। उसे शक है कि फूलचंद ने उसकी मां की हत्या की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।