3 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में MBBS छात्र ने बाइक सवार को कार से 150 मीटर घसीटा, अस्पताल में मौत, शव से छेड़छाड़ के आरोप

Jaipur Road Accident: जयपुर में तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार युवक की जान ले ली। हादसे के समय गाड़ी चला रहा युवक एमबीबीएस छात्र बताया जा रहा है।

2 min read
Google source verification
Jaipur Road Accident

मृतक राकेश मीणा। फाइल फोटो- पत्रिका नेटवर्क

जयपुर। राजधानी जयपुर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। रामनगरिया थाना क्षेत्र के महल रोड (जगतपुरा) स्थित अक्षयपात्र चौराहे के पास रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक करीब 150 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

यह वीडियो भी देखें

मामले में वाहन चला रहे एमबीबीएस छात्र पर लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप लगे हैं। मृतक के परिजनों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार दौसा निवासी राकेश मीणा (28) अपने परिवार के साथ जगतपुरा के आरती नगर में रह रहे थे। रविवार देर रात वह कुंभा मार्ग से बॉम्बे हॉस्पिटल चौराहे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

नशे की हालत में थे युवक

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना के बाद उन्होंने कार को रुकवाया। वाहन में तीन युवक सवार थे। उनका आरोप है कि गाड़ी में बीयर की बोतलें और केन रखी हुई थीं तथा युवक नशे की हालत में दिखाई दे रहे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन चला रहा युवक सीतापुरा स्थित महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल का एमबीबीएस छात्र है। शिवदासपुरा थाना प्रभारी मनोहर ने बताया कि हादसा रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच हुआ।

कट चुका है ओवरस्पीड का चालान

संबंधित कार मालवीय नगर निवासी दलजीत कौर के नाम पंजीकृत है। पुलिस के अनुसार इस वाहन का पहले भी दो बार ओवरस्पीड का चालान कट चुका है। दुर्घटना में शामिल कार को जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतक के परिजनों ने अस्पताल में अव्यवस्था और शव के साथ छेड़छाड़ के आरोप भी लगाए हैं। राकेश के पिता मुरलीधर मीणा ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो थाने और अस्पताल के बाहर धरना दिया जाएगा। राकेश पांच दिन पहले ही पत्नी और दो बेटों दक्ष तथा कृष्णा के साथ ब्यावर से जयपुर आए थे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग