
राजस्थान में दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी कस्बे में गत दिनों एक धर्मशाला के बंद कमरे में अर्धनग्न हालत मे मिली युवती के शव की शिनाख्त हो गई है। पुलिस ने शिनाख्तगी के लिए शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया था। पुलिस ने बताया कि मेडिकल बोर्ड से रविवार को शव पोस्टमार्टम होना था, लेकिन मृत युवती के परिजन लेट हो जाने के कारण पोस्टमार्टम सोमवार को हुआ। थाना प्रभारी अजित बड़सरा ने बताया मृतका की शिनाख्त यूपी की बरेली निवासी शभि देवल उर्फ आकांक्षा (22) पुत्री जगदीश देवल के रूप में हुई है।
युवती 31 दिसम्बर से घरेलू झगड़े की वजह से घर से गायब थी। परिजनों ने युवती की गुमशुदगी 2 जनवरी को बरेली कोतवाली में दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि युवती की हत्या के मामले में आरोपियों को चिन्हित कर लिया है जल्द ही खुलासा किया जाएगा। गौरतलब है कि 4 जनवरी को मुख्य बाजार स्थित एक धर्मशाला में बालाजी दर्शनों को आई श्रद्धालु युवती की हत्या कर एक महिला सहित दो जने फरार हो गए थे।
मृतका दो जनवरी को एक पुरुष व अन्य महिला के साथ मेहंदीपुर बालाजी दर्शन को आई थी और धर्मशाला मे किराए पर कमरा लेकर ठहरे थे। इसके बाद 4 जनवरी को रात बंद कमरे से दुर्गंध आने पर धर्मशाला प्रबंधक ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। जिसके बाद से युवती का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखा था।
Published on:
09 Jan 2023 02:12 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
