राज्य खाद्य आपूर्ति निगम के मुताबिक, अब शिकायत की तो रसद अधिकारी की जिम्मेदारी आप पर ध्यान देने की।
राशन दुकानों पर समय पर खाद्यान्न पहुंचाने और उसके वितरण को लेकर विभाग के प्रमुख सचिव राजीव सिंह ठाकुर ने जिला रसद अधिकारियों और राज्य खाद्य आपूर्ति निगम के प्रबंधकों से जुलाई के खाद्यान्न आवंटन और वितरण का फीडबैक लिया।
खाद्य विभाग ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा
ठाकुर ने शनिवार को सचिवालय से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बिन्दुवार जानकारी ली।ठाकुर ने कहा कि गेहंू आवंटन के बाद राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत चयनित पात्र व्यक्तियों तक खाद्यान्न की पहुंच समय पर कराई जाए।
jaipur/overloaded-trucks-issue-in-jaipur-rajasthan-2601849.html">
Read: यहां ऑवरलोड ट्रोले सड़कों पर यमदूत बन कर दौड़ रहे हैं, सशक्त कानून है, फिर भी लगाम नहीं, वहज हैं यें
अतिरिक्त खाद्य आयुक्त पी. रमेश ने कहा कि खाद्यान्न नहीं मिलने की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। फिर भी कोई शिकायत आई तो जिला रसद अधिकारी जिम्मेदार होंगे। खाद्य उपायुक्त आकाश तोमर ने खाद्य सुरक्षा योजना में जिलों को दिए गए गेहूं की जानकारी दी।