जयपुर

राजस्थान में इस बार मानसून रहा मेहरबान, किसानों की हुई बल्ले-बल्ले, टारगेट से अधिक की जौ की बुवाई

Rajasthan News : राजस्थान में इस बार मानसून मेहरबान रहा। किसानों की बल्ले-बल्ले हुई। इस बार राजस्थान कृषि विभाग के जारी टारगेट से अधिक जौ की बुवाई की। गेहूं की बुवाई लक्ष्य से सिर्फ 1 फीसद ही पीछे है।
2 min read
Rajasthan this Year Tremendous Monsoon Farmers Happy Barley Sowing more than Target

Rajasthan News : राजस्थान में इस बार अच्छी बारिश हुई तो खेतों में बुवाई का आंकड़ा भी बढ़ गया। प्रदेश में लक्ष्य के मुकाबले गेहूं की बुवाई 99 फीसदी हुई। लोगों ने 3 हजार, 152 हेक्टेयर में गेहूं की बुवाई की। वहीं जौ की बुवाई लक्ष्य से अधिक हुई है, लोगों ने कृषि विभाग के लक्ष्य की तुलना में 116 फीसदी अधिक जौ की बुवाई की। कृषि विभाग ने 3 हजार, 200 हेक्टेयर में गेहूं की बुवाई का टारगेट तय किया। जनवरी तक किसानों ने 3 हजार, 152 हेक्टेयर में गेहूं की बुवाई की है।

टारगेट 380 हेक्टेयर, 441 हेक्टेयर में जौ की हुई बुवाई

वहीं जौ की बुवाई का टारगेट 380 हेक्टेयर रखा गया, जिसकी तुलना में प्रदेश में 441 हेक्टेयर में जौ की बुवाई हुई है। चना की बुवाई भी दो हजार, 62 हेक्टेयर और दलहन की बुवाई 43.9 हेक्टेयर में हुई है। ये बुवाई पिछले साल की तुलना से अधिक है। सरसों की बुवाई तीन हजार, 355 हेक्टेयर में हुई है। पिछले साल गेहूं की बुवाई 3 हजार, 106 हेक्टेयर में हुई, जौ की बुवाई 283 हेक्टेयर, चना की बुवाई 1775 हेक्टेयर और दलहन की बुवाई 41 हेक्टेयर में हुई। पिछले साल सरसों की बुवाई 4 हजार हेक्टेयर में हुई।

टारगेट की तुलना में कितनी बुवाई (कृषि विभाग के अनुसार)

फसल- टारगेट- बुवाई

1- गेहूं 3200 3152.82
2- जौ 380 441.57
3- चना 2250 2062.20
4- दालें 37 43.09
5- सरसों 4050 3355.89
(टारगेट व बुवाई हेक्टेयर में हैं)

प्रदेश में लक्ष्य के मुकाबले बुवाई का आंकड़ा जारी

1- गेहूं की बुवाई लक्ष्य के मुकाबले 99 प्रतिशत।
2- जौ की बुवाई लक्ष्य के मुकाबले 116 प्रतिशत।
3- सरसों की बुवाई लक्ष्य के मुकाबले 83 प्रतिशत।
4- चने की बुवाई लक्ष्य के मुकाबले 92 प्रतिशत।

Updated on:
16 Jan 2025 04:02 pm
Published on:
16 Jan 2025 04:02 pm
Also Read
View All
जयपुर में भड़के लोग! नगर निगम चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी, 400 से ज्यादा परिवार परेशान; जानें क्या हैं मांगें?

Rajasthan: क्रिकेट मैच को लेकर हुए विवाद में खूनी संघर्ष, मचा बवाल, गुस्साए लोगों ने 7 घंटे तक किया थाने का घेराव

राजस्थान में निकाय चुनाव के लिए 10,245 वार्डों की ‘आरक्षण लॉटरी’ जारी, जयपुर सहित पूरे राज्य में बदला चुनावी गणित

राजस्थान सरकार की ‘ट्रांसफर लिस्ट’ पर बड़ी गफलत, आदेश जारी होने के तुरंत बाद लिए वापस, जानें क्या थी बड़ी वजह

राजस्थान में सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक, CJP के आशुतोष रांका ने कहा- स्कूल ठीक करो या हमें गिरफ्तार करो