जयपुर

Rajasthan Politics: 3 साल, 3 चुनाव और 3 संकेत.. बदल गया हार-जीत का गणित; जानें किसे कितना फायदा

Rajasthan Panchayat Election Results 2026: तीन साल में राज्य में तीन चुनाव हुए, विधानसभा, लोकसभा तथा शहरी निकाय-पंचायत चुनाव। सबसे अधिक उलटफेर पंचायत चुनाव में हुआ है। इस चुनाव में कांग्रेस को मिले मत लोकसभा चुनाव से 18 लाख आगे निकल गए, जबकि भाजपा के करीब 32 लाख वोट खिसक गए।
2 min read
• •
Updated: 24 Nov 2026, 10:33 AM IST
Rajasthan Election Results Analysis
बीजेपी और कांग्रेस। पत्रिका फाइल फोटो

जयपुर। तीन साल में राज्य में तीन चुनाव हुए, विधानसभा, लोकसभा तथा शहरी निकाय-पंचायत चुनाव। सबसे अधिक उलटफेर पंचायत चुनाव में हुआ है। इस चुनाव में कांग्रेस को मिले मत लोकसभा चुनाव से 18 लाख आगे निकल गए, जबकि भाजपा के करीब 32 लाख वोट खिसक गए। रालोपा ने इस चुनाव में लोकसभा से 3 प्रतिशत अधिक वोट लेकर अपनी ताकत दिखाई तो 7 प्रतिशत अधिक वोट देकर मतदाताओं ने निर्दलीयों पर भी भरोसा जताया।

निकाय-पंचायत चुनाव में मतदान में जनता का जोश विधानसभा चुनाव के करीब नहीं पहुंच पाया, लेकिन इस चुनाव में राजनीतिक तौर पर बड़ा उलटफेर हुआ। विधानसभा चुनाव में वोटों की बारिश से भाजपा की झोली छलक गई। इसके कुछ ही महीने बाद लोकसभा चुनाव हुए तो मतदाताओं का जोश कुछ कमजोर पड़ गया।

हालांकि इस चुनाव में कांग्रेस को संजीवनी मिली और लोकसभा में राजस्थान से उसका खाता फिर खुल गया। शहरी निकाय-पंचायत चुनाव में जनता ने एक बार फिर मतदान की अपनी जिम्मेदारी निभाई। इस चुनाव में प्रदेशभर में कुल 3.55 करोड़ से अधिक वोट डाले गए। निकाय चुनाव के सभी नतीजे आ चुके हैं और पंचायत चुनाव के लिए भी 41 में से 37 जिलों में 2 करोड़ 48 लाख 63 हजार 783 मतों की गिनती हो चुकी।

जिला परिषद, विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पार्टियों को मिले मतों की तुलना

पार्टीजिला परिषद चुनाव 2026 मतवोट %विधानसभा चुनाव 2023 मतवोट %लोकसभा चुनाव 2024 मतवोट %
कांग्रेस1,07,75,55743.331,57,63,06939.961,57,88,23038.25
भाजपा93,79,48937.721,66,08,74142.101,63,23,45249.64
रालोपा16,50,1356.649,46,2092.405,96,9551.82
निर्दलीय10,51,2404.2329,50,6087.4811,98,0723.64
बीएपी8,56,1863.443,83,1070.972,79,4640.85
नोटा5,16,1072.077,21,5541.832,44,4920.74
बसपा3,45,5451.393,82,3780.976,59,3002.00
सीपीआईएम2,26,1720.911,60,6490.41अन्य में शामिल—
आप29,0860.121,91,4500.49अन्य में शामिल—
अन्यकोई नहीं—19,14,5084.8512,84,3193.91

जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव में सीटों की स्थिति

राजनीतिक दलजिला परिषद सीटेंपंचायत समिति सीटें
कांग्रेस7963,771
भाजपा3592,218
निर्दलीय13664
रालोपा51497
बीएपी43278
बसपा661
सीपीआईएम750
आप2—

शहरी निकाय-पंचायत चुनाव में वोटों का गणित

राजनीतिक दलमिले वोटमत प्रतिशत
कांग्रेस1,44,39,44840.62%
भाजपा1,31,41,38236.97%
निर्दलीय39,67,18011.16%
रालोपा17,45,7334.91%
नोटा6,26,7541.76%
बसपा3,75,7241.06%
सीपीआईएम2,76,1550.78%
आप79,0690.22%
कुल मतदान3,55,49,764100%

निकाय चुनाव में कांग्रेस पिछड़ी, पंचायत में जीत

निकाय चुनाव में जहां भाजपा ने 98 हजार से अधिक वोटों की बढ़त बनाकर कांग्रेस को हरा दिया, वहीं पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को 13 लाख वोट से पीछे छोड़ दिया। पंचायत चुनाव नतीजों ने चेतावनी का अलार्म बजा दिया है।

Rajasthan Panchayat Election Results Analysis

समझें संकेत

विधानसभा चुनाव-2023: मतदाता कांग्रेस शासन से संतुष्ट नहीं, सत्ता वापस लेने के लिए भाजपा को बहुमत दिया।
लोकसभा चुनाव-2024: विधानसभा चुनाव के छह माह बाद 11 लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा के बजाय कांग्रेस व अन्य दलों को बहुमत।
निकाय-पंचायत चुनाव-2026: दोनों चुनाव के कुल मतों के अनुसार राजनीतिक दलों को मिले मतों का गणित बदला।

Also Read
View All
किराया एक्सप्रेस का, चाल पैसेंजर वाली: राजस्थान में 50 से ज्यादा ट्रेनों का टैग बदला, लेकिन न रफ्तार बढ़ी न ठहराव घटे

Guru Nanak Jayanti: राजापार्क और JLN मार्ग पर रहेगा भारी दबाव, पुलिस ने बदला रूट; जानें कौन-कौनसे रास्ते बंद?

राजस्थान में सर्दी का सितम शुरू: पांच शहरों में 10 डिग्री से नीचे लुढ़का पारा, रेलवे ने 1 दिसंबर से 6 ट्रेनों का बदला संचालन

Rajasthan Zila Pramukh Election: 37 जिला परिषदों में किसका बनेगा जिला प्रमुख? 8 जिलों में निर्दलीय तय करेंगे सियासी भविष्य

Rajasthan Politics: ‘हरियाणा में जब सैनी को लाए, BJP प्रचंड बहुमत से आई’, पंचायत चुनाव में हार के बाद किरोड़ी लाल मीणा ने ऐसा क्यों कहा?