जयपुर

Rajasthan Weather Today: पश्चिमी हवाओं का राजस्थान में बढ़ रहा असर, आने वाले 3 दिन में होने वाला है ऐसा

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में कार्तिक मास की शुरूआत के साथ ही मौसम में ठंडक घुलने लगी है। हालांकि कुछेक जगहों पर हल्की ओस की बूंदें दिख रही है।
2 min read
• •
Updated: 13 Oct 2022, 11:37 AM IST
weather update

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में कार्तिक मास की शुरूआत के साथ ही मौसम में ठंडक घुलने लगी है। हालांकि कुछेक जगहों पर हल्की ओस की बूंदें दिख रही है। दोपहर में धूप निकल रही है, लेकिन सुबह—शाम आमजन को गुलाबी सर्दी का एहसास होने लगा है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। इधर मध्यप्रदेश की बारिश का असर भी राजस्थान में बना हुआ है। इसके चलते यहां बांधों में पानी की आवक जारी है। इसके चलते कोटा बैराज से 40 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

वहीं गांधीसागर बांध के दो गेट और राणा प्रताप सागर बांध के पांच से अधिक गेट खुले हैं। फिलहाल राजस्थान के सभी बांध लबालब है। वहीं जलस्तर में बड़ा इजाफा हुआ है। जयपुर समेत अन्य जिलों की लाइफलाइन वाले बीसलपुर बांध के गेट नं 9, 10 से अब भी पानी की निकासी जारी है। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बांध की कुल भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर होनेे के बाद पानी की निकासी की जा रही है। इससे छह महीने से अधिक समय तक पेयजल, सिंचाई की आपूर्ति हो सकती थी।

पश्चिमी हवाओं का दौर जारी
प्रदेश में पश्चिमी हवाओं का असर अब बढ़ने लगा है। इसके चलते जयपुर सहित कई जिलों की शाम गुलाबी सर्दी का अहसास करवा रही है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर, संभाग के जिलों में अब वेस्टर्न विंड (पश्चिमी हवाएं) एक्टिव होने लगी हैं, जिससे इन संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले तीन दिनों में इन वेस्टर्न विंड का असर राज्य के पूर्वी हिस्सों तक बढ़ जाएगा, जिससे राज्य में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

Published on: