जयपुर

छह बच्चों के पिता पर दो बहनों ने लगाया रेप का आरोप, घर कुरान पढ़ाने आने आता था मौलवी; एक दिन बना लिया अश्लील VIDEO फिर…

भरतपुर के निवासी एक मौलवी के खिलाफ झोटवाड़ा थाने में दो बहनों से बलात्कार करने का मामला दर्ज करवाया गया है। पीड़ित छोटी बहन ने डाक के जरिये डीसीपी वेस्ट को आप बीती घटना की जानकारी दी।

less than 1 minute read
May 24, 2024

राजस्थान के भरतपुर के निवासी एक मौलवी के खिलाफ झोटवाड़ा थाने में दो बहनों से बलात्कार करने का मामला दर्ज करवाया गया है। मौलवी बड़ी बहन को अपने साथ भगा ले गया। पीड़ित छोटी बहन ने डाक के जरिये डीसीपी वेस्ट को आप बीती घटना की जानकारी दी, तब थाने में यह मामला दर्ज किया गया।

मामले की जांच एडिशनल डीसीपी गुरुशरण राव कर रहे हैं। राव ने बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे और उसकी बड़ी बहन को भरतपुर निवासी मौलवी लुकमान (40) आठ-नौ वर्ष से घर पर कुरान पढ़ाने आ रहा था।

बड़ी बहन को ले भागा मौलवी

आरोपी घर पर नाबालिग दोनों बहनों अकेले होने पर उनसे छेड़छाड़ करता था। आरोपी ने बड़ी बहन से बलात्कार किया और अश्लील वीडियो बना लिए। बाद में अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दोनों बहनों से बलात्कार किया। आरोपी ने ब्लैकमेल कर पैसे भी हड़प लिए।

एडिशनल डीसीपी राव ने बताया कि आरोपी बड़ी बहन को अपने साथ भगा ले गया। परिजन अपने स्तर पर उसे तलाश रहे थे। नहीं मिलने पर अब मामला दर्ज करवाया है। आरोपी छह बच्चों का पिता बताया जा रहा है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी है।

Published on:
24 May 2024 07:53 am
Also Read
View All

अगली खबर