जयपुर

राजस्थान के छात्रों को फ्री मिलेगी ये सुविधा, कुलपति ने जारी किए आदेश

राजस्थान विश्वविद्यालय ने बुधवार को छात्रों के लिए राहत भरा आदेश जारी किया है। छात्रनेता शुभम रेवाड़ की बुनियादी मांग के बाद कुलपति ने छात्रों के हित में कदम उठाया है।

less than 1 minute read
Jun 06, 2024

Rajasthan University Student : राजस्थान विश्वविद्यालय ने बुधवार को छात्रों के लिए राहत भरा आदेश जारी किया है। जिसमें यूनिवर्सिटी और संघटक कॉलेजों में अब छात्रों से परीक्षा के दौरान सामान जमा करने की एवज में कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। छात्रों को टोकन देकर परीक्षा केन्द्रों पर सामान जमा करवाया जाएगा।

विश्वविद्यालय ने सभी विभागों और संघटक कॉलेजों को आदेश जारी कर दिए है। इस संबंध में बुधवार को कुलपति, कॉलेज प्रिंसिपल और रजिस्ट्रार की बैठक हुई। बैठक में छात्रों की ओर से छात्र प्रतिनिधि शुभम रेवाड़ ने फीस नहीं लेने की मांग उठाई। चर्चा के बाद कुलपति की ओर से छात्रहित में निःशुल्क ही मोबाइल, बैग जमा करने पर सहमति दी गई। गत शुक्रवार को छात्रों ने रैली निकाल कर विरोध किया था।

छात्रनेता शुभम रेवाड़ ने उठाई थी मांग

बता दें कि राजस्थान यूनिवर्सिटी में लगातार हो रहे विरोध के बाद राजस्थान यूनिवर्सिटी ने यह कदम उठाया है। छात्रनेता शुभम रेवाड़ ने सालों से राजस्थान यूनिवर्सिटी के कॉलेजों में परीक्षाओं के दौरान बैग और मोबाइल रखने के लिए छात्रों से पैसे लिए जाने के खिलाफ दमदार आवाज उठाई। जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किया गया है। अब छात्रों से सब पैसा नहीं लिया जाएगा।

Published on:
06 Jun 2024 09:01 am
Also Read
View All
Bulldozer Action: राजधानी जयपुर में फिर चला पीला पंजा, हाउसिंग बोर्ड की ₹70 करोड़ कीमत की जमीन कराई गई खाली

बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय का मामला: ‘तीन साल बाद भी चंद कमरों और कागजों तक सीमित, घोषणाओं से आगे नहीं बढ़ पाया दिव्यांगों का सपना’

पत्रिका मोहल्ला मीटिंग में आमजन ने रखीं समस्याएं: ‘8 माह पूर्व हुई थी पेयजल के लिए खुदाई, पेचवर्क का काम आज भी अधूरा’

पत्रिका के नशा मुक्ति महासंग्राम अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, सैकड़ों विद्यार्थियों ने ली नखाखोरी के विरुद्ध शपथ

देशभर से आएंगे 144 प्लेयर, जयपुर में गोल्फ खेलेंगे कपिल देव और मदल लाल, पीएम. रुंगटा मेमोरियल गोल्फ कप 8 फरवरी को

अगली खबर