जयपुर

Rajasthan: स्कूल के सिलेबस में जुड़ेगा मतदाता जागरूकता का पाठ, शिक्षा और निर्वाचन विभाग के मध्य अगले सप्ताह एमओयू

राजस्थान में स्कूली शिक्षा में अब बच्चे मतदाता जागरूकता का पाठ भी पढ़ेंगे। शिक्षा विभाग और निर्वाचन विभाग के मध्य जल्द ही एमओयू होने वाला है।

less than 1 minute read
Aug 21, 2025

राजस्थान में स्कूली शिक्षा में अब बच्चे मतदाता जागरूकता का पाठ भी पढ़ेंगे। शिक्षा विभाग और निर्वाचन विभाग के मध्य जल्द ही एमओयू होने वाला है। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब की गतिविधियों को लेकर दोनों विभागों के बीच एमओयू होगा। जिसमें बच्चों को मतदाता जागरूकता को लेकर पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें

राजस्थान के शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही, सिलेबस नया, पाठ पुराना, कक्षा 6 में इस साल 33 जिले ही पढ़ेंगे बच्चे

उच्च शिक्षा सिलेबस में भी होगा शामिल

मिली जानकारी के अनुसार स्कूली शिक्षा के सिलेबस में मतदाता जागरूकता को लेकर शामिल करने का निर्णय लिया गया है। पहले चरण में उच्च प्राथमिक और उसके बाद उच्च शिक्षा से भी निर्वाचन विभाग की ओर से एमओयू कर पाठ्य सामग्री सिलेबस में शामिल करना प्रस्तावित है।

किसकी क्या भूमिका, इसका खाका तैयार

इलेक्ट्रोरल गतिविधियों को लेकर प्रस्तावित एमओयू में किसकी क्या भूमिका होगी इसे एमओयू में शामिल किया गया है। सिलेबस में कौनसे बिंदू शामिल होंगे इसका भी एमओयू में उल्लेख किया गया है। जानकारों की मानें तो अगले सप्ताह सचिवालय में शिक्षा विभाग और निर्वाचन विभाग के मध्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में एमओयू होने की संभावना है।

मतदाता अधिका​रों को लेकर बढ़ेगी जागरूकता

सिलेबस में मतदाता जागरूकता विषय शामिल होने पर स्कूली बच्चों को भी मतदाता अधिकारों को लेकर जानकारी सिलेबस में मिल सकेगी। वहीं दूसरे चरण में उच्च शिक्षा विभाग से भी एमओयू होने पर छात्र छात्राओं को भी पाठ्य सामग्री उपलब्ध हो सकेगी। इसके साथ ही मतदान प्रक्रिया से संबंधित सवालों के जवाब भी छात्रों को मिल सकेंगे।

ये भी पढ़ें

Rajasthan: शिक्षा मंत्री की मंजूरी के बाद स्कूलों के सिलेबस में हुआ बदलाव, अब ये होंगे नई किताबों के नाम
Published on:
21 Aug 2025 02:42 pm
Also Read
View All