जयपुर

Rajasthan Weather Today : अभी-अभी आया मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, राजस्थान के इन 20 जिलों में बारिश का डबल अलर्ट

Rajasthan Monsoon 2024 : अभी- अभी मौसम विभाग का बड़ा अपडेट आया है। अब आइएमडी ने 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर आगामी तीन घंटे के अंदर मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है साथ ही अन्य 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
2 min read
• •
Updated: 4 Jul 2024, 2:44 PM IST
Feature image

Rajasthan Monsoon Today : राजस्थान में मानसून का दौर शुरू हो चुका है। बुधवार को दोपहर की गर्मी के बाद शाम का मौसम बेहद सुहाना हो गया। राजधानी जयपुर में धूलभरी आंधी के साथ जमकर बारिश हुई। झमाझम बारिश से लोगों के चेहरे खिल उठे। आज फिर गुरुवार सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। धीमी-धीमी टिप-टिप से लोगों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त दिख रही है। अब आइएमडी ने 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर आगामी तीन घंटे के अंदर मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है साथ ही अन्य 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश

आइएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए राजस्थान के 9 जिलों में आगामी तीन घंटे में मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के जयपुर, जयपुर शहर, दौसा, अलवर, बूंदी, बारां, कोटा, सीकर, नागौर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा व एक-दो बार भारी बारिश हो सकती है। बता दें कि आज गुरुवार सुबह से ही टिप-टिप बूंदा-बांदी से लोगों को आवागमन में खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इन 11 जिलों में भी होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान के 11 अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। आइएमडी ने चूरू, झुंझुनूं, टोंक, करौली, सवाईमाधोपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, झालावाड़, भरतपुर, धौलपुर, बीकानेर जिलों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए आइएमडी ने आगामी तीन घंटे का येलो अलर्ट जारी किया है।

आगामी 3 दिनों तक ऐसा रहेगा राजस्थान का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 5 जुलाई को अलवर, भरतपुर, सवाईमाधोपुर में मेघगर्जन के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में बीकानेर , चूरू, हनुमानगढ़, नागौर, श्रीगंगानगर में मेघगर्जन, वज्रपात के साथ (30-40 KMPH) की गति से हवा चलेगी। 6 जिलाई के लिए आईएमडी ने अलवर, बारां, भरतपुर, धौलपुर जिले में येलो अलर्ट जारी किया है। मेघगर्जन के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में चूरू, हनुमानगढ़, नागौर, श्रीगंगानगर में मेघगर्जन, वज्रपात के साथ (30-40 KMPH) की गति से हवा चलेगी। 7 जुलाई को मौसम विभाग ने अलवर जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में बीकानेर , चूरू, हनुमानगढ़, नागौर, श्रीगंगानगर में मेघगर्जन, वज्रपात के साथ (30-40 KMPH) की गति से हवा चलेगी। पाली, जोधपुर, जैसलमेर, जालोर, बाड़मेर में कोई चेतावनी नहीं है।

Updated on:
4 Jul 2024, 2:44 PM IST
Published on: