24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Weather Today : राजस्थान के इन 5 जिलों में होगी भारी बारिश, 24 जिलों के लिए भी IMD Alert जारी

Rajasthan Monsoon Today : आइएमडी ने आज से तीन दिनों तक राजस्थान के 31 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Supriya Rani

•

Updated: 3 Jul 2024, 11:31 AM IST

Rajasthan Monsoon Update : राजस्थान में मानसून का आगमन 25 जून से हो चुका है। राजस्थान में मानसून के आगमन के साथ ही मौसम सुहाना बना हुआ है। राजधानी जयपुर समेत कई जिलों के अधिकतम तापमान में खासा कमी दर्ज की गई। अब आगामी दिनों के लिए मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट जारी किया है। जुलाई के पहले सप्ताह में राजस्थान के 31 जिलों में जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आइएमडी ने आज से तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

इन जगहों पर होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने आज 3 जुलाई मंगलवार को राजस्थान के 5 जिलों अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं और सीकर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 4 जुलाई को भी 6 जिलों अलवर, बारां, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं व सीकर में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 5 व 6 जुलाई को बांसवाड़ा, बारां, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, उदयपुर में भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में आगामी तीन दिन यहां का मौसम सुहाना बने रहने की संभावना है।

इन 24 जिलों में भी आज होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, आज 3 जुलाई को राजस्थान के 24 जिलों में यानी अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर, पाली, श्रीगंगानगर में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

कहां कितनी हुई बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यानी सोमवार को पूर्वी राजस्थान के बांसवाड़ा के घाटोल में सबसे ज्यादा बारिश 76 मिमी वहीं पश्चिमी राजस्थान में जालौर के रानीवाड़ा में 71 मिमी बारिश दर्ज की गई है। साथ ही कोटा में 41.4 मिमी, चूरू में 65 मिमी और माउंट आबू में 42 मिमी बारिश दर्ज की गई। अगर सार्वाधिक तापमान की बात करें तो राज्य का अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 42.4 डिग्री दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें : Rajasthan Monsoon Today : राजस्थान में मानसून का दौर जारी, 4 दिन इन जिलों में झमाझम बारिश