जयपुर

Weather Update: राजस्थान में अगले 3 दिन आंधी-लू का डबल अटैक, जानें आपके शहर का हाल

Rajasthan Weather Alert: पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान में सर्वाधिक अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ में दर्ज किया गया। जानिए अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम-

2 min read
Apr 22, 2026
Photo- Madan Mohan Marwal

Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में भीषण गर्मी और लू के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। पिछले दो दिनों से सूर्यदेव के तीखे तेवर लोगों की परीक्षा ले रहे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस चित्तौड़गढ़ में और न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस भीलवाड़ा में दर्ज किया गया।

झुलसा देने वाली गर्मी के कारण आमजन ने अपनी दिनचर्या बदल ली है। लोग सुबह 10 बजे से पहले और शाम 5 बजे के बाद ही जरूरी कार्यों के लिए घरों से बाहर निकल रहे हैं, जिससे दोपहर में बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता है।

गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अब शीतल पेय का सहारा ले रहे हैं। बाजार में गन्ने के रस, तरबूज, खरबूज और ककड़ी-खीरे की मांग में भारी उछाल आया है। मुख्य चौराहों और जूस सेंटरों पर दिनभर ग्राहकों की खासी भीड़ देखी जा रही है।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने 23 अप्रेल से कई जिलों में धूलभरी हवा चलने की चेतावनी जारी की है। इससे तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव हो सकता है, लेकिन गर्मी से फिलहाल राहत मिलने के आसार कम ही हैं। मौसम विभाग ने 23 और 24 अप्रेल को भरतपुर, डीग, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल- तिजारा, कोटपुतली बहरोड़, हनुमानगढ़ और श्रीगंगागनर के लिए ऊष्ण लहर चलने का अलर्ट जारी किया है। 25 अप्रेल को भरतपुर, डीग, धौलपुर, झुंझुनूं, खैरथल-तिजारा, कोटपुतली बहरोड़, हनुमानगढ़ और श्रीगंगागनर जिले में लू चलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

धूप से बचने की सलाह

Photo- Madan Mohan Marwal

डॉक्टरों ने भी लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने, अधिक से अधिक पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। आने वाले दिनों में तापमान में एक-दो डिग्री बढ़ने की आशंका जताई गई है। गर्मी से राहत पाने के लिए सुबह और शाम को उद्यानों व पार्कों में लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। बच्चे, बुजुर्ग और युवा उद्यानों में समय बिताते नजर आ रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)
अजमेर38.027.2
भीलवाड़ा40.416.0
जयपुर39.727.5
अलवर39.822.6
सीकर38.023.0
कोटा41.425.0
चित्तौड़गढ़42.424.0
डबोक (उदयपुर)38.919.4
सिरोही37.518.2
फतेहपुर40.020.9
करौली39.822.8
दौसा39.922.1
झुंझुनूं39.124.1
माउंट आबू30.816.9
बाड़मेर41.725.0
जैसलमेर41.424.1
जोधपुर41.124.1
बीकानेर41.426.8
चूरू41.324.2
श्रीगंगानगर41.324.0
जालोर39.121.3
पाली38.217.4
Updated on:
22 Apr 2026 01:44 pm
Published on:
22 Apr 2026 12:05 pm
Also Read
View All