heavy wind alert Rajasthan: 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, टोंक, सवाईमाधोपुर, करौली, धौलपुर, भरतपुर व दौसा जिलों में अगले तीन घंटे में तेज हवा व बारिश की संभावना जताई गई है।
Rajasthan weather alert: जयपुर। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों के लिए तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी करते हुए येलो अलर्ट घोषित किया है। जारी अलर्ट के अनुसार पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में तेज आंधी, हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि अचानक बदलते मौसम के कारण 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, टोंक, सवाईमाधोपुर, करौली, धौलपुर, भरतपुर व दौसा जिलों में अगले तीन घंटे में तेज हवा व बारिश की संभावना जताई गई है।
प्रभावित जिलों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खासकर खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने को कहा गया है। किसानों को भी फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की गई है।
Rajasthan weather news: जयपुर। मौसम विभाग ने प्रदेश में आगामी एक सप्ताह तक मौसम के बदले मिजाज की संभावना जताई है। उत्तर पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और हरियाणा व दक्षिण-पूर्व राजस्थान के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में आंधी-बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।
पूर्वानुमान के अनुसार 4 मई को बीकानेर, अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में मौसम अधिक सक्रिय रहेगा। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ स्थानों पर हवा की गति 60 से 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।
मौसम में इस बदलाव से तापमान में गिरावट आएगी और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रह सकता है। इससे लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव से राहत मिलने के आसार हैं। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।