जयपुर

Heat Wave Alert : राजस्थान में आज और कल इन संभागों में लू के गर्म थपेड़ें झुलसाएंगे, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में हीटवेव का दौर शुरू हो गया है। आज राजस्थान के ये संभाग लू के गर्म थपेड़ों की चपेट में आएंगे।

less than 1 minute read
May 16, 2024
Rajasthan weather forecast heat wave warning IMD suggestion Rajasthan weather update

Rajasthan Weather Forecast : प्रदेश में हीटवेव का दौर शुरू हो गया है। दिन का तापमान 45 डिग्री के पास पहुंच रहा है। बुधवार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान गंगानगर में 44.4 और जैसलमेर में 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा 10 शहरों में दिन का तापमान 43 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।

मौसम केन्द्र के अनुसार जैसलमेर, फलौदी क्षेत्र में बुधवार को हीटवेव का असर रहा। 16 मई से जोधपुर, बीकानेर संभागों के कुछ स्थानों पर और 17 मई से जयपुर और भरतपुर संभागों के कुछ हिस्सों में तीव्र हीटवेव की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में यह रहा दिन का तापमान

जगह : दिन का तापमान डिग्री सेल्सियस

अजमेर : 42

भीलवाड़ा : 41.7

भरतपुर : 42.5

वनस्थली : 43.2

जयपुर : 42.4

पिलानी : 42.4

सीकर : 41

कोटा : 42.8

चित्तौडगढ़ : 42.2

बाड़मेर : 42.3

जैसलमेर : 44

जोधपुर : 42.5

बीकानेर : 42.6

चूरू : 43

गंगानगर : 44.4

धौलपुर : 43.8

अंता : 43.3

डूंगरपुर : 41.6

संगरिया : 43.1

जालोर : 43.2

सिरोही : 41.3

फतेहपुर : 43.4

करौली : 43.3

यह भी पढ़ें :

Published on:
16 May 2024 05:31 am