6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Spa Center Raid: जयपुर के 2 स्पा सेंटर पर पुलिस ने मारा छापा, 3 युवतियों समेत 8 लोग गिरफ्तार

Rajasthan Crime: जयपुर के स्पा सेंटरों की आड़ में चल रही अवैध गतिविधियों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने दो अलग-अलग स्पा सेंटरों पर दबिश देकर दो संचालकों, तीन युवतियों और तीन ग्राहकों सहित कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

2 min read
Google source verification
Spa Center Raid

फोटो: AI जनरेटेड

Jaipur Police Action On Illegal Activities In Spa Center: जयपुर में स्पा सेंटरों की आड़ में संचालित अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्पा सेंटरों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने दो संचालकों तीन युवतियों और तीन ग्राहकों सहित कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद अफरा-तफरी मच गई। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि पत्रकार कॉलोनी क्षेत्र में स्थित कुछ स्पा सेंटरों में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिल रही थी। शिकायतों और गोपनीय जानकारी के आधार पर पुलिस टीम का गठन किया गया। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से दोनों स्पा सेंटरों पर एक साथ कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम ने सबसे पहले 'लग्जरी स्पा सेंटर' पर दबिश दी। जांच के दौरान वहां अवैध गतिविधियां संचालित होने की पुष्टि होने पर पुलिस ने स्पा सेंटर के संचालक अजय वर्मा को हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही वहां मौजूद तीन युवतियों और दो ग्राहकों प्रकाश व श्रीकांत को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से कई दस्तावेज और अन्य सामग्री भी जब्त की है।

इसके बाद पुलिस टीम ने पत्रकार कॉलोनी में ही संचालित 'ईला स्पा सेंटर' पर छापा मारा। यहां से संचालक सुनील और कर्मचारी विकास को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस नेटवर्क से अन्य कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में स्पा सेंटरों की आड़ में होने वाली अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। यदि किसी भी सेंटर में नियमों का उल्लंघन या गैरकानूनी गतिविधियां पाई जाती हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कुछ दिन पहले भी हुई थी बड़ी कार्रवाई

जयपुर पुलिस पिछले कुछ समय से स्पा सेंटरों की आड़ में संचालित अवैध गतिविधियों और बिना अनुमति चल रहे हुक्का बारों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। हाल ही में डीसीपी साउथ की स्पेशल टीम और ईस्ट जिले की पुलिस ने महेश नगर, सोडाला, श्याम नगर और जवाहर सर्कल क्षेत्र में कई स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी की थी। इस कार्रवाई के दौरान संदिग्ध और अनैतिक गतिविधियों के आरोप में 32 लोगों को गिरफ्तार किया था। वहीं अशोका मार्ग स्थित एक कैफे में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार का भी खुलासा हुआ, जहां से हुक्के, चिलम और फ्लेवर जब्त किए गए थे। पुलिस ने संचालक को गिरफ्तार कर ग्राहकों के खिलाफ भी कार्रवाई की थी।