जयपुर

Weather Update: राजस्थान में यहां माइनस में पहुंचा पारा, बढ़ेगी सर्दी, जानें अगले सप्ताह कैसा रहेगा मौसम का हाल

Weather Update: प्रदेश में मौसम शुष्क होने के साथ ही तीन दिन से लगातार सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। कड़ाके की सर्दी की कारण जनजीवन प्रभावित होने लगा है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
less than 1 minute read
• •
Dec 07, 2023
cold

Weather Update: प्रदेश में मौसम शुष्क होने के साथ ही तीन दिन से लगातार सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। कड़ाके की सर्दी की कारण जनजीवन प्रभावित होने लगा है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह मौसम शुष्क रहने के साथ सर्दी तेज होगी। दस दिसम्बर तक राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा। हवाएं चलने के कारण तापमान में गिरावट आएगी। इसके असर से सर्दी बढ़ जाएगी। बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान राजस्थान में कोई असर नहीं होगा। इधर, प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में माइनस एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा 10 जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया।

प्रभावित करेगा नया पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा व उसके आसपास के क्षेत्र पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। दक्षिण-पूर्व राजस्थान और आसपास के क्षेत्र में भी प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ था, जो अब कम हो गया है। वहीं 11 दिसंबर से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में मौसम विभाग का अलर्ट, कुछ ही देर में इन 6 जिलों में होगी बारिश
यहां रहा रात का न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
अलवर : 9.6
पिलानी : 8
सीकर : 6.9
बीकानेर : 10.
चुरू : 7.4
गंगानगर : 10.8
संगरिया : 7.3
सिरोही : 8.9
फतेहपुर : 5.4
करौली : 10.3

Updated on:
07 Dec 2023 08:31 am
Published on:
07 Dec 2023 08:31 am
Also Read
View All
पंचायत चुनाव जयपुर : प्रथम चरण के लिए 8 अक्टूबर को जारी होगी लोकसूचना, पंचायत समितिवार रिटर्निंग अधिकारी तय

जयपुर ATM लूटकांड का मास्टरमाइंड मस्तराम गिरफ्तार, कोटा-कोयम्बटूर में काट रहा था फरारी, लाखों रुपए और हथियार बरामद

राजस्थान में सक्रिय हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ, इन जिलों में बारिश की संभावना, जानें कब से पड़ेगी सर्दी

‘धंधा करना है तो रंगदारी दो…’: जयपुर में जमीन की देखभाल करने वाले को जान से मारने की धमकी, कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अरेस्ट

जयपुर में रितुराज लोहार मौत मामले में बड़ा अपडेट, सांप के डसने की कहानी पर उठे सवाल; पूर्व मंत्री ने लगाए गंभीर आरोप