जयपुर

Rajasthan Weather: रात में पारा उछला, दो जिले अति शीतलहर की चपेट में, जानें कौनसे संभाग में मावठ का अलर्ट

मौसम केंद्र ने 25 दिसंबर को जयपुर समेत 4 संभागों में मावठ का अलर्ट जारी किया है। बीती रात पारा उछला लेकिन गलन से नहीं मिली राहत
2 min read
• •
Updated: 20 Dec 2024, 10:55 AM IST
Feature image

जयपुर। प्रदेश में अगले सप्ताह से मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव होने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के पूर्वी इलाकों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से मावठ होने और कई इलाकों में पाला पड़ने की आशंका को लेकर अलर्ट जारी किया है। दूसरी तरफ दो जिलों में अगले दो दिन अति शीतलहर का दौर सक्रिय रहने की संभावना को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

रात में उछला पारा, दिन सर्द

बीते 24 घंटे में जयपुर समेत कई इलाकों में अधिकतम तापमान में दो तीन डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई। वहीं शेखवाटी अंचल समेत कई इलाकों में बीती रात के तापमान में बढ़ोतरी भी दर्ज की गई। रात के तापमान में हुई बढ़ोतरी से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर में बीती रात न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री रहा जो प्रदेशभर में सर्वाधिक रहा है। वहीं जिले के जोबनेर में बीती रात पारा 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दो जिले अति शीतलहर की चपेट में

मौसम विभाग ने आज और कल सीकर व चूरू जिले में अति शीतलहर का दौर सक्रिय रहने की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 10 जिलों में शीतलहर चलने व पारे में गिरावट की संभावना जताई है। अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, झुंझुनूं, करौली, हनुमानगढ़, नागौर और श्रीगंगानगर में शीतलहर चलने की आशंका है। करौली, सवाई माधोपुर, धौलपुंर और दौसा जिले में घना कोहरा छाने की संभावना है। अगले सप्ताह के मध्य तक कोटा, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और अजमेर संभाग में कहीं कहीं मावठ होने की संभावना है।

प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान

बीती रात सिरोही 4.9, माउंटआबू 4.0, करौली 6.5, संगरिया 6.9, अलवर 5.6, चूरू 6.9, श्रीगंगानगर 7.8, नागौर 8.3, पिलानी 7.9, भीलवाड़ा 10.5, अजमेर 11.7, जयपुर 13.8, बाड़मेर 9.8, जोधपुर 12.1, जालोर 12.2, डूंगरपुर 12.8, डबोक 9.2, जैसलमेर 8.5, फलोदी 8.2, सीकर 9.2, कोटा 9.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

Updated on:
20 Dec 2024, 10:55 AM IST
Published on:
Also Read
View All
AI को दोस्त समझकर पर्सनल बातें शेयर करना पड़ सकता है भारी! साइबर सुरक्षा एजेंसी की बड़ी चेतावनी

राजस्थान के चीफ सेक्रेटरी वी श्रीनिवास ने शेयर की 30 साल पुरानी ब्लैक एन्ड व्हाइट तस्वीर, जानिए क्यों है ये ख़ास?

राजस्थान में ‘विपक्षी’ कांग्रेस नहीं, अब ‘सत्ताधारी’ BJP उतरेगी सड़कों पर, प्रदेशभर में गरमाएगा राजनीतिक पारा, जानिए बड़ी वजह

पत्रिका ब्लॉकबस्टर सेल 25 अक्टूबर से- जयपुर के टॉप ब्रांड्स पर भारी छूट, साथ में मिलेंगे ढेरों बंपर प्राइज; ऐसे लें हिस्सा

Rajasthan Mining News: ‘राजस्थान में अवैध खनन धड़ल्ले से जारी- सरकारी निगरानी तंत्र पूरी तरह फेल’, जानिए क्या है बड़ी खबर?