
Weather News: राजस्थान में सर्दी और जोर पकड़ेगी। दिन और रात के तापमान में गिरावट होगी। मौसम केन्द्र जयपुर ने दिसंबर के आखिरी सप्ताह यानी 25 दिसंबर के आसपास मावठ (बारिश) की संभावना जताई है।
मौसम केन्द्र के अनुसार दिसंबर के आखिरी सप्ताह में एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ आएगा। इसके प्रभाव से उदयपुर, कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग कुछ भागों मेे बारिश की संभावना है। मौसम केन्द्र ने चार दिन शीतलहर जारी रहने की संभावना जताई है। इसी के साथ प्रदेश में अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाईमाधोपुर में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। सीकर, अलवर, झुंझुनूं, चूरू हनुमानगढ़, नागौर, श्रीगंगानगर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इधर, प्रदेश में माउंट आबू में 2 और फतेहपुर में 2.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
आज यानी 20 दिसंबर को IMD ने सीकर में अति शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट और अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाईमाधोपुर, चूरू, नागौर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। जिसके बाद 21 दिसंबर को सीकर और चूरू में अति शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट, वहीं अलवर, बारां, झालावाड़, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाईमाधोपुर, नागौर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।
Updated on:
20 Dec 2024, 7:44 AM IST
Published on:
20 Dec 2024, 7:44 AM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.