24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IMD Double Yellow-Orange Alert: 19-20-21 दिसंबर के लिए 16 जिलों में अलर्ट, राजस्थान में अति शीतलहर और कोहरा करेगा बेहाल

IMD ने डबल अलर्ट जारी करते हुए राजस्थान के 16 जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अब अति शीतलहर और कोहरा ठंड बढ़ाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 18 Dec 2024, 11:50 AM IST

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा लेकिन सर्दी का प्रकोप बना रहेगा। आज मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिन के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अति शीतलहर-शीतलहर और कोहरा पड़ने की चेतावनी दी है। राजस्थान के 16 जिलों में ठंड से हाल-बेहाल होने वाले हैं। सीकर के फतेहपुर में तापमापी का पारा जमाव बिन्दू से उबरने के बाद भी सर्दी का सितम जारी रहा। उत्तरी हवाएं चलने के कारण सीकर में कड़ाके की सर्दी रही। मौसम विभाग ने शेखावाटी के तीनो जिलो सहित प्रदेश के कई जिलो में चार दिन तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। सीकर में सूर्योदय से उत्तरी हवाओं की रफ्तार कम हो गई।

इन 16 जिलों में आया डबल अलर्ट


राजस्थान के 16 जिलों में मौसम विभाग ने डबल अलर्ट जारी किया है जिसमें 2 जिलों में ऑरेंज और 14 जिलों में येलो अलर्ट शामिल है।

ऑरेंज अलर्ट:- मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए सीकर और चूरू में अति शीतलहर पड़ने की प्रबल संभावना जताई है।

येलो अलर्ट:- वहीं येलो अलर्ट जारी करते हुए अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाईमाधोपुर, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर और श्रीगंगानगर में येलो अलर्ट जारी करते हुए शीतलहर और घना कोहरा पड़ने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें : Weather Alert: अब बेहाल करेगी सर्दी, राजस्थान के 16 जिलों में 4 दिनों तक शीतलहर का Orange-Yellow अलर्ट जारी

19-20-21 दिसंबर तक ऐसा रहेगा मौसम


19 दिसंबर 2024 - सीकर में अति शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट, वहीं अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, सवाईमाधोपुर, चूरू और हनुमानगढ़ में घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

20 दिसंबर 2024 - सीकर में अति शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट, वहीं अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाईमाधोपुर, चूरू, नागौर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें : Railway: नए साल में सोगरिया होकर जाने वाली 14 साप्ताहिक ट्रेनों का टाइम टेबल जारी, इन ट्रेनों का बदला रूट

21 दिसंबर 2024 - सीकर और चूरू में अति शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट, वहीं अलवर, बारां, झालावाड़, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाईमाधोपुर, नागौर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

बड़ी खबरें

View All

सीकर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग