24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Railway: नए साल में सोगरिया होकर जाने वाली 14 साप्ताहिक ट्रेनों का टाइम टेबल जारी, इन ट्रेनों का बदला रूट

14 Weekly Train Time Table: नए साल में सोगरिया होकर जाने वाली 14 साप्ताहिक ट्रेनों का टाइम टेबल जारी हो गया है। वहीं कोटा-पटना एक्सप्रेस का लखनऊ-वाराणसी के बीच रूट भी चनगे हो गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 18 Dec 2024, 10:08 AM IST

Indian Railway Update: नए साल में 14 साप्ताहिक ट्रेनों को सोगरिया होकर संचालित किया जाएगा। कोटा मंडल के सीनियर डीसीएम सौरभ जैन ने बताया कि सोगरिया स्टेशन पर साप्ताहिक ट्रेनों का आगमन एवं प्रस्थान समय सारिणी जारी की गई है।

संख्या के साथ ट्रेन - संख्या कब से आगमन - प्रस्थान

18208 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस - 7 जनवरी - 1.15 बजे-1.25 बजे

18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस - 6 जनवरी - 1.15 बजे-1.25 बजे

18574 भगत की कोठी-विशाखापत्तनम - 4 जनवरी - 5.20 बजे-5.30 बजे

18010 अजमेर-संतरागाछी एक्सप्रेस - 5 जनवरी - 5.45 बजे-5.55 बजे

19608 मदार-कोलकाता एक्सप्रेस - 6 जनवरी - 05.45 बजे-5.55 बजे

यह भी पढ़ें : ये हैं भारत की 3 सबसे महंगी ट्रेनें, जिनका किराया जानकर उड़ जाएंगे होश, राजस्थान से होकर गुजरता है रूट

20971 उदयपुर सिटी-शालीमार एक्सप्रेस - 4 जनवरी - 5.45बजे-5.55 बजे

13424 अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस - 4 जनवरी - 12.10 बजे 12.20 बजे

18573 विशाखापत्तनम-भगत की कोठी - 2 जनवरी - 9 बजे-9.10 बजे

18207 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस - 6 जनवरी - 10.25 बजे 10.35 बजे

18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस - 5 जनवरी - 10.25 बजे 10.35 बजे

18009 संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस - 3 जनवरी - रात 9.05 बजे 9.15 बजे

19607 कोलकाता-मदार एक्सप्रेस - 2 जनवरी रात - 9.05 बजे 9.15 बजे

20972 शालीमार-उदयपुर सिटी - 5 जनवरी - 11.25 बजे 11.35 बजे

13423 भागलपुर-अजमेर एक्सप्रेस - 2 जनवरी - 15.30 बजे 15.40 बजे

18208 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस - 7 जनवरी से - 1.15 बजे 1.25 बजे

यह भी पढ़ें : स्लीपर बस से टकराई PM मोदी की सभा से लौट रहे BJP कार्यकर्ताओं की बस, 1 की मौत 18 घायल

कोटा-पटना एक्सप्रेस का लखनऊ-वाराणसी के बीच बदला मार्ग

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के बाराबंकी-अयोध्या कैंट-जफराबाद खंड पर अयोध्या कैंट स्टेशन यार्ड रिमाडलिंग कार्य के चलते कोटा-पटना-कोटा के मध्य चलने वाली ट्रेन दोनों दिशाओं में 9-9 ट्रिप लखनऊ-वाराणसी के मध्य परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। सीनियर डीसीएम सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 13238 कोटा-पटना एक्सप्रेस 9 ट्रिप में 19, 20, 22, 26, 27, 29 दिसबर, 2, 3, एवं 5 जनवरी को एवं गाड़ी संख्या 13237 पटना-कोटा एक्सप्रेस 9 ट्रिप में 21, 22, 24, 28, 29, 31 दिसबर, 4, 5, एवं 7 जनवरी को अपने प्रारभिक स्टेशन से प्रस्थान करने वाली गाड़ी परिवर्तित मार्ग से होकर जाएगी। इस दौरान ट्रेन दोनों दिशाओं में 9-9 ट्रिप इस मार्ग पर अपने पूर्व मार्ग के बजाय लखनऊ-सुल्तानपुर-जफराबाद होकर जाएगी।

इन स्टेशनों पर नहीं जाएगी ट्रेन: गाड़ी निर्धारित तिथियों में लखनऊ-वाराणसी के मध्यवर्ती स्टेशन अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, अकबरपुर, शाहगंज एवं जौनपुर नहीं जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग