टिकट की कीमतों की बात करें तो वर्तमान में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए अलग-अलग प्राइस तय की गई है। इसमें सुइट्स, सुपर डीलक्स, सिंगल और डबल के अनुसार बुकिंग होती है। भारतीयों के लिए दिसंबर महीने में एक रात का किराया ₹91,549 से शुरू होकर ₹3,23,000 तक है। वहीं, विदेशियों के लिए ₹93,675 से शुरू होकर ₹3,31,000 तक है।