24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्लीपर बस से टकराई PM मोदी की सभा से लौट रहे BJP कार्यकर्ताओं की बस, 1 की मौत 18 घायल

BJP Worker's Injured In Road Accident: जयपुर में प्रधानमंत्री की सभा में शामिल होकर आ रहे भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी बस की स्लीपर बस से जोरदार भिड़ंत हो गईं। भिड़ंत में दोनों बसों में सवार 18 जने घायल हो गए और 1 की मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 18 Dec 2024, 8:31 AM IST

Rajasthan Road Accident: नागौर के लाडनूं उपखंड क्षेत्र के निंबीजोधा से झरड़िया के बीच मंगलवार रात को जयपुर में प्रधानमंत्री की सभा में शामिल होकर आ रहे भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी बस की मगरासर गांव के निकट सामने से आ रही स्लीपर कोच बस से जोरदार भिड़ंत हो गईं। भिड़ंत में दोनों बसों में सवार 18 जने घायल हो गए। स्लीपर बस चालक की नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को लाडनूं के चिकित्सालय में ले जाकर उपचार शुरू कराया। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र के लोग मौके पर पहुंचे। बडी संख्या में लोग चिकित्सालय पहुचे।

जानकारी के अनुसार स्लीपर बस जोधपुर से चंडीगढ़ जा रही थी, जो सामने से आ रही भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी बस से सीधे जा टकराई। स्लीपर बस के धांदेला नोहर निवासी ड्राइवर मनोज कुमार की मौत हो गई। डीडवाना-कचामन जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त हुई बसों को सङक से हटाकर यातायात सुचारू करवाया।

यह भी पढ़ें : बीकानेर में सेना के जवान की मौत, सैन्य अभ्यास के दौरान तोप के बीच में आने से हुआ हादसा

डीडवाना-कुचामन जिला कलक्टर पुखराज सेन, एसपी हनुमान प्रसाद मीणा, एडिशनल एसपी हिमांशु शर्मा, सुजानगढ़़ एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा, सुजानगढ़ अतिरिक्त जिला कलक्टर मंगलाराम पूनिया चिकित्सालय पहुंचे और घायलों की कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने दुर्घटना के बारे में भी जानकारी ली।

ये हुए घायल


दुर्घटना में सरोज पत्नी पीरूराम निवासी नोहर, रामलाल पुत्र सतराम गुर्जर निवासी भोपालगढ़ जोधपुर, रामकुमार पारीक पुत्र भंवरलाल निवासी मगरासर, मलकीत पुत्र सतवीर सिंह निवासी कैथल हरियाणा, श्रवण सिंह पुत्र खींवसिंह राजपुरोहित निवासी बारां खर्द ओसियां, पवन कमार पुत्र बलवंत सिंह प्रजापत निवासी जमालपुरा सिरसा, श्यामलाल बिडियासर पुत्र रिछपाल जाट निवासी मगरासर, सुल्तान गिरी पुत्र बाबूलाल स्वामी निवासी आगौलाई जोधपुर

यह भी पढ़ें : रोडवेज बस ने ड्यूटी पर जा रहे अस्पताल के संविदाकर्मी की ली जान, मांगों को लेकर धरने पर बैठे परिजन

सुमेर सिंह पुत्र जोहर सिंह निवासी आगौलाई जोधपुर, सुमन पत्नी हरिसिंह राजपूत निवासी सरदारशहर, जेनुल पुत्र माहम्मद हुसैन निवासी नागौर, राजूराम पुत्र गुलाराम निवासी नोहर भादरा, भानु खां पुत्र मुकन खां कायमखानी निवासी बड़ा बास लाडनूं, बाबू खां पुत्र बोदूखा तेली निवासी जमालपुर लाडनूं, मीरा देवी पत्नी लक्ष्मणराम बावरी निवासी मगरासर, सुरजीत कौर पत्नी सुरजीत सिंह सिक्ख निवासी मोहनपुरा कुरूक्षेत्र, कपिल पारीक पुत्र कृष्णकुमार पारीक घायल हो गए।