
जोधपुर। उदयमंदिर थानान्तर्गत पावटा सर्कल के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार व लापरवाही से आई रोडवेज बस ने बाइक सवार युवक की जान ले ली। गुस्साए परिजन व साथी कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरना देकर बैठ गए। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाइश की, लेकिन परिजन मांगों पर अड़े हुए हैं।
पुलिस के अनुसार मूलत: नागौरी गेट कलाल कॉलोनी गली-7 हाल महामंदिर तीसरी पोल निवासी विक्की (33) पुत्र टीकमदास सिंधी मथुरादास माथुर अस्पताल में आयुष्मान आरोग्य योजना के दवा काउंटर पर संविदाकर्मी था। वह सुबह साढ़े नौ बजे मोटरसाइकिल पर अस्पताल जाने के लिए घर से रवाना था। वह पावटा सर्कल से आगे रोडवेज के पुराने बस स्टैण्ड की तरफ से जाने लगा।
एक भोजनालय के पास पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार व लापरवाही से रोडवेज की बस आई और बाइक को चपेट में ले लिया। विक्की नीचे गिर गया और बस ने उसे कुचल दिया। वहां मौजूद लोगों ने हो-हल्ला कर बस रुकवाई और फिर गंभीर हालत में घायल को महात्मा गांधी अस्पताल ले गए। जहां से उसे मथुरादास माथुर अस्पताल रेफर किया गया। गंभीर चोट से इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया।
हादसे का पता लगते ही चालक ने दुर्घटनास्थल पर ही बस रोक दी। फिर वह बस से नीचे उतरा और बस को वहीं छोड़कर चालक फरार हो गया। हेड कांस्टेबल मदनसिंह ने बताया कि बस नम्बर के आधार पर पुलिस ने चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन वह अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है।
हादसे का पता लगते ही मृतक के परिजन के साथ-साथ अस्पताल में कार्यरत साथी संविदाकर्मी मोर्चरी के बाहर पहुंचे और धरना देकर विरोध जताने लगे। उन्होंने मृतक के एक आश्रित को सरकारी नौकरी, उचित आर्थिक सहायता और चालक को गिरफ्तार करने की मांग की मांग पर अड़ गए। पुलिस ने परिजन व अन्य से वार्ता की, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया।
Updated on:
17 Dec 2024, 9:23 PM IST
Published on:
17 Dec 2024, 9:19 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.