24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पानी के टैंक में डूबने से सरकारी शिक्षक की मौत, बाहर पड़ी थी चप्पल और शॉल, परिवार में मचा कोहराम

दौसा जिले के बांदीकुई में पानी के टैंक में डूबने से मंगलवार को एक शिक्षक की मौत हो गई। सूचना पर बसवा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजन और गांव वालों की मदद से शव को बाहर निकाला।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 17 Dec 2024, 3:13 PM IST

dausa news

दौसा में पानी के टैंक में डूबने से शिक्षक की मौत

दौसा। जिले के बांदीकुई में पानी के टैंक में डूबने से मंगलवार को एक शिक्षक की मौत हो गई। सूचना पर बसवा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजन और लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। बांदीकुई उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि पंचमुखी निवासी शिक्षक ललित मोहन सैनी (46) अपने घर पर सुबह करीब पांच बजे पानी के टैंक से पानी भर रहे थे। इस दौरान उनका पैर फिसल गया और वे टैंक में गिर गए। जब ललित मोहन एक घंटे तक घर नहीं लौटा तो पत्नी को चिंता होने लगी। परिजन उन्हें तलाशने लगे। टैंक के पास पति की चप्पल और शॉल पड़ी हुई थी। पत्नी को शक हुआ तो टैंक में झांका तो ललित मोहन पानी में पड़े हुए थे। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें : पिता की हत्या के छठे दिन जन्मी बच्ची, नियति के आगे मजबूर मां व परिवार, खुशी नहीं मना सके

घटना की जानकारी मिलते ही पड़ोसी पहुंचे और पानी में डूबे शिक्षक ललित मोहन को बाहर निकाला। उन्हें तुरंत बांदीकुई जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बसवा पुलिस ने मृतक का शव उपजिला अस्पताल मोर्चरी में रखवाया और पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि मृतक शिक्षक मोराडी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत था।

बड़ी खबरें

View All

दौसा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग