24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर में सेना के जवान की मौत, सैन्य अभ्यास के दौरान तोप के बीच में आने से हुआ हादसा

महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के नॉर्थ कैंप में तोपाभ्यास के लिए आए एक सेना के जवान की ट्रक और तोप के बीच में आने से मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Suman Saurabh

•

Updated: 17 Dec 2024, 8:54 PM IST

Army jawan dies in Bikaner during artillery practice

महाजन फील्ड फायरिंग रेंज, बीकानेर

बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर जिले में स्थित महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सैन्य अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा हो गया।महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के नॉर्थ कैंप में तोपाभ्यास के लिए आए एक सेना के जवान की ट्रक और तोप के बीच में आने से मौत हो गई। जवान चंद्र प्रकाश एक तोप को जोड़ने की प्रक्रिया में लगे थे लेकिन तकनीकी त्रुटि या मिलान सही ना होने के कारण वे अचानक दो भारी तोपों के बीच फंस गए। उन्हें गंभीर चोटें आईं और उन्हें तुरंत सूरतगढ़ सेना अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

महाजन थाना प्रभारी कश्यप सिंह ने बताया कि फायरिंग रेंज के नॉर्थ कैंप में अभ्यास के लिए सेना की एक बटालियन आई हुई थी। 15 दिसंबर को उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर निवासी चंद्रप्रकाश पटेल (31) अभ्यास के दौरान ट्रक व तोप के बीच में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सैन्य अधिकारी घायल जवान को सूरतगढ़ स्थित मिल्ट्री अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड दिया। इस संबंध में सूबेदार सुभाषचंद्र ने महाजन थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में इस तरह के हादसे कोई नई बात नहीं है। साल 2021 में भी सेना के एक जवान ने विस्फोट के दौरान अपनी जान गंवा दी थी, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहीं, 2023 में तोप अभ्यास के दौरान संतुलन बिगड़ने से सेना के एक जवान की मौत हो गई थी। इतना ही नहीं रेंज में तैनात जवानों के मानसिक स्वास्थ्य पर भी सवाल उठ रहे हैं। साल 2023 में महाराष्ट्र के एक जवान ने नॉर्थ कैंप में सुसाइड कर ली थी।

भारतीय सेना के लिए बेहद महत्वपूर्ण है महाजन फील्ड फायरिंग रेंज

उल्लेखनीय है कि महाजन फील्ड फायरिंग रेंज भारतीय सेना के लिए बेहद महत्वपूर्ण स्थान है। राजस्थान के बीकानेर में स्थित यह एशिया की सबसे बड़ी फायरिंग रेंज है। यह पाकिस्तान सीमा से करीब 100 किलोमीटर दूर है। भारतीय सेना साल भर यहां अभ्यास करती है और विदेशी सेनाएं भी यहां अभ्यास के लिए आती हैं।

यह भी पढ़ें : बीकानेर शहर का बढ़ेगा दायरा…मास्टर प्लान 2043 का प्रारूप जारी