जयपुर

Rajasthan Weather Update: गिरेगा पारा, इन जगह पर छाएगा घना कोहरा, जानें IMD की लेटेस्ट भविष्यवाणी

Rajasthan Weather Update: प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है। रविवार से तापमान में गिरावट दर्ज होगी। शनिवार को प्रदेश में दो से चार डिग्री तापमान में बढ़ोतरी हुई।
less than 1 minute read
Dec 24, 2023
fog.jpg

Rajasthan Weather Update: प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है। रविवार से तापमान में गिरावट दर्ज होगी। शनिवार को प्रदेश में दो से चार डिग्री तापमान में बढ़ोतरी हुई। सबसे कम न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा फतेहपुुर में रात का पारा पांच डिग्री दर्ज किया गया। 14 जगह पर रात का पारा 10 डिग्री से कम रहा।

मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार आगामी एक सप्ताह के दौरान मौसम शुष्क रहेगा। बादल छंटने से न्यूनतम तापमान में अगले दो दिन के दौरान 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। राज्य के उत्तरी और पूर्वी भागों में अगले 2-3 दिन मध्यम से कहीं-कहीं घना कोहरा भी छाए रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें : पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज इन 7 जिलों में होगी बारिश, जानें मौसम विभाग की लेटेस्ट भविष्यवाणी

कहां कितना रहा पारा
-माउंट आबू : एक डिग्री
-भीलवाड़ा : 9.8
-वनस्थली : 9.8
-अलवर : 9.1
- पिलानी : 8.5
-चित्तौड़गढ़ : 9.8
-डबोक : 8.8्
-चूरू : 8.4
- धौलपुर : 9.5
-अंता, बारां : 9
-संगरिया : 8
-जालोर : 8.2
-सिरोही : 8.4
-फतेहपुर : 5
-करौली : 9.6

Updated on:
24 Dec 2023 08:29 am
Published on:
24 Dec 2023 08:29 am