जयपुर

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मतदान के दिन आज कैसा रहेगा मौसम…? जानें

राजस्थान में लोकसभा की 12 सीटों पर पहले फेज की वोटिंग शुरू हो गई है। ऐसे में आज मौसम मतदाताओं पर कितना असर डालेगा...पढ़ें
less than 1 minute read
Apr 19, 2024
Feature image

राजस्थान में लोकसभा की 12 सीटों पर पहले फेज की वोटिंग शुरू हो गई है। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटर्स वोट डाल सकेंगे। पहले फेज में श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझूनूं, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर लोकसभा सीटों पर वोटिंग है।

चुनाव को लेकर चुनाव आयोग, प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी बीच आज मतदाताओं को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। वहीं शाम होते ही आंधी आने की संभावना जताई जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हो रहा है।

शुक्रवार को इस सिस्टम का असर जोधपुर, अजमेर, जयपुर संभाग के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं जारी रहने की संभावना है। शेष अधिकतर भागों में मौसम शुष्क रहेगा। ऐसे में अधिकतर जगहों पर दिन का तापमान 35 से 40 डिग्री तक रहने की संभावना है।

गुरुवार को जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में दोपहर बाद कहीं-कहीं मेघगर्जन और हल्की बारिश हुई। इस दौरान कहीं-कहीं तेज हवा चली, जिसकी गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा रही। अंता में 41.6 और धौलपुर में 41.2 डिग्री तापमान रहा। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री तापमान रहा।

Updated on:
19 Apr 2024 07:17 am
Published on:
19 Apr 2024 07:17 am
Also Read
View All
Rajasthan News : ‘स्वाइन फ़्लू’ से ICU में एडमिट मंत्री किरोड़ी लाल की आई लेटेस्ट हेल्थ अपडेट, जानें अब कैसा है स्वास्थ्य? 

राजस्थान निकाय चुनाव: कांग्रेस में ‘विधायक राज’ खत्म! बदला टिकट वितरण फॉर्मूला, जानें अब कैसे हो रहा उम्मीदवार चयन?

Rajasthan Nikay Chunav : राजस्थान में अरविंद केजरीवाल की AAP ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, कांग्रेस-BJP से पहले मारी बाज़ी- देखें पूरी लिस्ट

Rajasthan Crime: डेटिंग ऐप पर लड़कों को फंसाकर सुनसान जगह पर बुलाते, लूटने के बाद करते ब्लैकमेल, 2 आरोपी गिरफ्तार

नेपाल में ‘जल प्रलय’- कई भारतीय लापता, राजस्थान की भजनलाल सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर्स