जयपुर

Weather Update : राजस्थान में फिर जोर पकड़ेगा मानसून, ट्रफ लाइन ने बदली दिशा, 15 जुलाई से होगी झमाझम बारिश

Rajasthan Weather Update : प्रदेश में धीमा पड़ रहा बारिश का दौर एक बार फिर जोर पकड़ेगा। राज्य के पूर्वी हिस्सों में अभी बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।
less than 1 minute read
Jul 14, 2024
Feature image

Rajasthan Weather Update : प्रदेश में धीमा पड़ रहा बारिश का दौर एक बार फिर जोर पकड़ेगा। राज्य के पूर्वी हिस्सों में अभी बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। इसके अलावा 15 जुलाई से राज्य में मानसूून सक्रिय होगा। इससे कई जिलों में भारी बारिश का दौर चलेगा। मौसम केन्द्र के अनुसार मानसून की ट्रफ लाइन उत्तरी भागों से निकल रही है। बीकानेर जयपुर और भरतपुर संभागों में बारिश होगी। मौसम केन्द्र अनुसार बीकानेर, चूरू, गंगानगर, जयपुर, हनुमानगढ़, बूंदी और झुंझुनूं में बारिश का दौर चला। बीते 24 घंटे मेें बूंदी में 86 और श्रीगंगानगर के मुकलावा में 97 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। इसके अलावा पिलानी में 64.2, कोटा में 18 और जयपुर में 19.2 मिलीमीटर बारिश हुई।

बीसलपुर बांध का जल स्तर 310.27 आरएल मीटर पहुंचा
बीसलपुर बांध के कैचमैंट एरिया में बारिश का दौर जारी होने से बांध में फिर से पानी की आवक शुरू हो गई है। बीते चौबीस घंटे में शनिवार शाम 6 बजे तक बांध में 18 सेंटीमीटर पानी की आवक हुई है। बांध का जल स्तर 310.09 आरएल मीटर से बढ़कर 310.27 आरएल मीटर दर्ज किया गया। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार 4 जुलाई से बांध में पानी की आवक शुरू हुई है और 9 दिन में 61 सेंटीमीटर पानी की आवक हुई है। हालांकि अभी त्रिवेणी से पानी की आवक शुरू होने का इंतजार हैं।

Also Read
View All
राजस्थान में ‘फहरने’ के बजाए ‘नीचे गिरा’ तिरंगा, झंडारोहण के दौरान दो शर्मसार करने वाली घटनाएं, देखें VIDEO

राजस्थान BJP प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने ‘स्वतंत्रता दिवस’ पर मांगी माफ़ी, जानिए क्या रही वजह?

‘इलेक्शन मोड’ में राजस्थान BJP, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले 48 ज़िलों में 96 नेताओं को प्रभारी-सह प्रभारी का ज़िम्मा, देखें पूरी सूची

‘होंठ नीले पड़े थे, हॉस्पिटल ले जाते तो जिंदा होता प्रिंस’, जयपुर में छात्र की मौत पर दोस्त ने बताई दर्दभरी दास्तां

खाटूश्यामजी दर्शन को आ रहा परिवार हादसे का शिकार, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी कार; 4 लोगों की मौत