मौसम केन्द्र के अनुसार पिछले 24 घंटों में जयपुर और सवाईमाधोपुर जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश जयपुर में कालवाड़ में 93 मिमी , सांभर में 78 मिमी , सवाई माधोपुर के मलारना में 85मिमी और चौथ का बरवाड़ा में 69 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा नागौर के मेड़ता में 57 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जयपुर में बीते 24 घंंटे में 25 और करौली में 26 मिमी बारिश हुई।