मंथली पास की व्यवस्था भी लागू
नए नियम लागू होने से पहले इस हाईवे पर मंथली पास की व्यवस्था नहीं थी। अब मंथली पास भी बन सकेगा। छोटे वाहनों से लेकर बड़े वाहन मंथली पास बनवा सकेंगे। एक मंथली पास से एक माह में पचास यात्राएं की जा सकेंगी। इस मंथली पास का सबसे बडा फायदा यात्री वाहनों को होगा, जो प्रतिदिन जयपुर से किशनगढ़ के बीच चलते हैं।