जयपुर

Rain Alert: राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ, यहां बारिश का अलर्ट

Rajasthan weather update : राजस्थान में लगातार एक के बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। इसके असर से प्रदेश में इस सप्ताह मावठ का दौर चलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में दिन और रात के तापमान में गिरावट होगी।

less than 1 minute read
Jan 19, 2026
फाइल फोटो- पत्रिका

जयपुर। राजस्थान में लगातार एक के बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। इसके असर से प्रदेश में इस सप्ताह मावठ का दौर चलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में दिन और रात के तापमान में गिरावट होगी।

मौसम केन्द्र के अनुसार 22 से 24 जनवरी के दौरान एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मावठ होने की प्रबल संभावना है। एक और पश्चिमी विक्षोभ 26 से 28 जनवरी के दौरान प्रभावी होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें

Weather Update: जनवरी में बारिश लेकर आएगा पश्चिमी विक्षोभ, 72 घंटों के लिए IMD ने जारी किया नया अलर्ट

22 जनवरी को जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। इसी के साथ 23 जनवरी को बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र व जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में भी मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

24 और 25 जनवरी को अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट होने व कहीं-कहीं घना कोहरा दर्ज होने की संभावना है। इधर, सोमवार को मौसम पलटा। प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहे। माउंट आबू में रात का पारा छह डिग्री तक दर्ज किया गया।

Updated on:
19 Jan 2026 10:07 pm
Published on:
19 Jan 2026 09:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर