जयपुर

Weather Update : मानसून विदाई से पहले फिर बदलेगा मौसम, राजस्थान में 17 सितंबर से झमाझम बारिश! IMD का ताजा अलर्ट

Weather Update : मानसून विदाई से पहले राजस्थान में एक बार फिर बदलेगा मौसम। मौसम विभाग के नए Prediction के अनुसार राजस्थान में दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी भागों में 17 सितंबर से पुनः बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

2 min read
फाइल फोटो पत्रिका

Weather Update : राजस्थान में मानसून विदाई से पहले एक बार फिर बदलेगा मौसम। एक बार फिर राजस्थान के कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार राजस्थान में उत्तर-पश्चिम हवा के मजबूत होने से आने वाले 7 दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। सिर्फ कुछ स्थानों पर स्थानीय स्तर पर होने वाले बदलाव की वजह से छिटपुट बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें

राजस्थान के किसानों के लिए राहत भरी खबर, 30,000 रुपए का अनुदान चाहिए तो 10 सितंबर तक करें ऑफलाइन आवेदन

17 सितंबर से बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के नए अपडेट के अनुसार राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में पश्चिमी हवाएं प्रभावित होने, बारिश की गतिविधियों में कमी जारी रहने की प्रबल संभावना है। दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी भागों में 17 सितंबर से पुनः बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

सादुलशहर 17.0 मिमी बारिश दर्ज

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में सर्वाधिक और राज्य के पश्चिमी भाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई है। राज्य के सादुलशहर (श्रीगंगानगर) में सबसे अधिक 17.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।

राजस्थान में 100 दिन में 700 मिमी. से अधिक बारिश

राजस्थान में मानसून सीजन के 100 दिन (1 जून से 9 सितंबर तक) में 700 मिमी. से अधिक बारिश हो चुकी है। अभी मानसून सीजन खत्म नहीं हुआ है। मौसम विज्ञानी इस साल हुई भारी बारिश को क्लाइमेट चेंज का असर मान रहे हैं। हालांकि, अगले 7 दिन अब बारिश की संभावना नहीं है।

32 डिग्री सेल्सियस है आज जयपुर का अधिकतम तापमान

जयपुर में 10 सितम्बर को दोपहर 2 बजे तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह कल मुकाबले आज 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वैसे जयपुर का आज दिन में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। आज जयपुर का मौसम कुछ गरम है। कल से अगर तुलना की जाए तो अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ा है तो न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस घटा है।

ये भी पढ़ें

JDA Big Decisions : जयपुर विकास प्राधिकरण की बैठक में हुए कई बड़े फैसले, इन पदक विजेताओं को मिलेंगे भूखंड, जानें

Published on:
10 Sept 2025 02:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर