
Jaipur Anu Meena Suicide Case
जयपुर के बहुचर्चित अनु मीणा सुसाइड केस में मृतका के भाई नीरज मीणा द्वारा दर्ज कराई गई पुलिस FIR और बच्चों के बयानों से एक बेहद खौफनाक कहानी सामने आई है। इस केस में पति गौतम मीणा, कामवाली बाई और चरित्र हनन के एंगल्स ने झकझोर कर रख दिया है।
वर्ष 2015: भारी-भरकम दहेज और शादी
जुलाई 2015: अनु मीणा की शादी चोमू (जयपुर) के चीथवाड़ी गांव के रहने वाले गौतम मीणा से हुई। गौतम पीडब्लूडी (PWD) में एक्सएन (XEN) के पद पर तैनात था।
दहेज की मांग: अनु मीणा के परिवार का दावा है कि उन्होंने शादी में करीब 60 लाख रुपये खर्च किए थे। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद से ही गौतम शराब पीकर दहेज के लिए अनु को प्रताड़ित करने लगा।
वर्ष 2022: ₹20 लाख का समझौता
लगातार टॉर्चर: उत्पीड़न बढ़ने पर अनु कई बार रोते हुए अपने पीहर (मायके) आ जाती थी।
समझौते की रकम: भाई के अनुसार, प्रताड़ना को रोकने और घर बसाने के लिए अनु के परिवार ने आरोपी गौतम को ₹20 लाख नगद दिए। कुछ दिन शांति रही, पर गौतम फिर से हिंसक हो गया।
अवैध संबंधों का पर्दाफाश: FIR के मुताबिक, अनु ने अपने पति गौतम को घर की कामवाली बाई के साथ गलत काम (अवैध संबंध) करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया था। इसके बाद गौतम बौखला गया और उसने अनु के चरित्र पर ही झूठे लांछन लगाने शुरू कर दिए।
चरित्र हनन: गौतम अपनी पत्नी अनु का नाम उसके ही चचेरे भाई के साथ जोड़कर उसे मानसिक रूप से बेइज्जत करने लगा।
13 मार्च 2026 : विवाद इतना बढ़ा कि गौतम ने अनु और दोनों बच्चों को सबक सिखाने के लिए घर में गैस सिलेंडर खुला छोड़ दिया और उन्हें अंदर बंद कर जान से मारने की कोशिश की।
मायके जाना और वापसी: इस घटना के डर से अनु बच्चों को लेकर मायके आ गई। बाद में गौतम ने पैर पकड़कर माफी मांगी और कसम खाई, जिसके बाद समाज के बीच समझौता कराकर अनु को वापस भेजा गया।
सीसीटीवी में कैद दरिंदगी: घर लौटने के बाद भी प्रताड़ना बंद नहीं हुई। 3 अप्रैल को गौतम ने शराब के नशे में घर की फ्लैट स्क्रीन एलईडी टीवी (LED TV) तोड़ दी।
बच्चे के सामने थूका: 10 साल के मासूम बेटे के सामने उसने अनु के बाल खींचे, उसे बेरहमी से लात-घूंसों से पीटा और उसके चेहरे पर थूका। यह पूरी घटना घर के सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई, जिसे गौतम डिलीट करना भूल गया।
आखिरी खौफनाक कदम: रोजाना के टॉर्चर से तंग आकर अनु मीणा ने सांगानेर (मुहाना क्षेत्र) स्थित अपने बंगले में फांसी लगा ली।
पति को लाइव कॉल: आत्महत्या करने से ठीक पहले अनु ने पति गौतम को वीडियो कॉल किया और उसे लाइव देखते हुए फंदे से लटक गई। पड़ोसियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। शुरुआत में इसे पुलिस ने सामान्य सुसाइड केस माना था।
मासूम बेटे ने ढूंढा सबूत: घटना के करीब डेढ़ महीने बाद अनु के 10 वर्षीय बेटे माहिर ने अपनी मां का पुराना मोबाइल ऑन किया। फोन खंगालने पर उसमें 3 अप्रैल की मारपीट के सीसीटीवी फुटेज और खुदकुशी से ठीक पहले के कुछ वीडियो मिल गए।
23 मई 2026: वीडियो देखते ही पीहर पक्ष के पैरों तले जमीन खिसक गई। भाई नीरज ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। जयपुर की मुहाना थाना पुलिस ने फुटेज के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पति गौतम मीणा के खिलाफ दहेज हत्या (Dowry Death), घरेलू क्रूरता और आत्महत्या के लिए उकसाने का संगीन मामला दर्ज किया।
बच्चों का बयान: दोनों बच्चों (10 साल का बेटा, 8 साल की बेटी) ने रोते हुए मीडिया के सामने बयान दिया कि उनके पिता रोज मां को मारते थे और बीमार होने पर पानी तक नहीं पीने देते थे।
पुलिस एक्शन: पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी एक्सएन गौतम मीणा गिरफ्तारी के डर से फिलहाल फरार है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में दबिश दे रही हैं और कॉल रिकॉर्ड्स व बैंक ट्रांजैक्शंस की जांच की जा रही है।
Updated on:
26 May 2026 10:26 am
Published on:
25 May 2026 02:01 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
