जयपुर

Rajasthan Weather : गुलाबी नगर में सर्दी का सितम जोरों पर, प्रदेश में कड़ाके की ठंड

नवंबर का महीना बीतने को है। ऐसे में सर्दी के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे हैं। आज सवेरे जयपुर में धूप ​खिली, लेकिन इससे पहले कड़ाके की सर्दी के तेवर दिखाई दिए।

2 min read
Nov 22, 2024

- उत्तरी हवाओं से सर्द हुआ जयुपर का मौसम

जयपुर। नवंबर का महीना बीतने को है। ऐसे में सर्दी के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे हैं। आज सवेरे जयपुर में धूप ​खिली, लेकिन इससे पहले कड़ाके की सर्दी के तेवर दिखाई दिए। इस कारण अलसुबह घरों से निकलने वाले लोग गर्म कपड़ों में लिपटे हुए नजर आए। वहीं प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में इन दिनों कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। साथ ही कोहरे के चलते सड़कों पर दृश्यता कम है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी हवाओं के जोर प्रदेश में सर्दी का तेवर और तीखे होंगे। पहाड़ों पर गिरी बर्फ के चलते प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू होगा।

कश्मीर व हिमाचल में बर्फवारी

जानकारी के अनुसार, कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फवारी हुई। वहीं हिमाचल प्रदेश में भी बर्फवारी हुई है। इससे प्रदेश में मौसम ठंडा हो रहा है। राजधानी जयपुर में दिन में ​​​​​धूप​खिल रही है। धूप अब लोगों को अच्छी लगने लगी है। वहीं प्रदेश के कई जिलों में आज भी घना कोहरा छाया। इस कारण सड़कों पर वाहन रेंग-रेंग कर चले। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में सर्दी का प्रकोप जारी रहेगा। इससे लोगों को परेशानी हो सकती है। कड़ाके की ठंड के कारण आम जन-जीवन भी प्रभावित हो रहा है। सुबह-शाम कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की गति धीमी हो गई है।

कई जिलों न्यूनतम पारा गिरा

प्रदेश में दिन का सबसे अधिक तापमान 31 डिग्री बाड़मेर में रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में 7 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में सबसे कम तापमान माउंट आबू में रिकॉर्ड किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आबू के अलावा फतेहपुर, सिरोही, सीकर और चूरू न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। जयपुर, बीकानेर और भरतपुर के संभाग के जिलों में सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है।

Published on:
22 Nov 2024 09:13 am
Also Read
View All

अगली खबर