जयपुर

ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में देश का नेतृत्व करेगा राजस्थान : ओम बिरला

India Solar Expo: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राजस्थान के जयपुर के जेईसीसी में राजस्थान सोलर एसोसिएशन की ओर आयोजित तीन दिवसीय भारत सोलर एक्सपो का उद्घाटन किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Jan 2025, 11:06 AM IST
Om Birla
पत्रिका फोटो

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि भारत को ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में ग्लोबल लीडर बनाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने 'वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड' का विजन रखा है। उसे साकार करने में राजस्थान की भूमिका महत्वपूर्ण है। आने वाले समय में राजस्थान क्लीन और ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में देश का नेतृत्व करेगा।

बिरला ने राजस्थान के जयपुर के जेईसीसी में राजस्थान सोलर एसोसिएशन की ओर आयोजित तीन दिवसीय भारत सोलर एक्सपो का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इन्वेस्टमेंट समिट में 28 लाख करोड़ के एमओयू केवल सौर ऊर्जा के क्षेत्र में हुए हैं। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने बताया कि प्रदेश में स्थापित अक्षय ऊर्जा क्षमता 31 गीगावाट से अधिक हो गई है।

राजस्थान सोलर एसोसिएशन के सीईओ नितिन अग्रवाल और अध्यक्ष सुनील बंसल ने एक्सपो की जानकारी दी। जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने जलाशयों में फ्लोटिंग सोलर की संभावना के बारे में बताया। सहकारिता मंत्री गौतम दक भी मौजूद रहे।

यह वीडियो भी देखें

एमओयू किए

एक्सपो में अत्याधुनिक सौर पैनल, इन्वर्टर, ऊर्जा भंडारण प्रणाली और हाइब्रिड से जुड़े उत्पादन प्रदर्शित किए गए। आकर्षण ‘सोलर फ्यूचर इंडिया 2030’ रोडमैप रहा। इस दौरान राजस्थान सोलर एसोसिएशन और प्रमुख शैक्षिक संस्थानों के बीच कई एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

Updated on:
18 Jan 2025, 11:06 AM IST
Published on: