जयपुर

Rajasthan Zila Pramukh Election: 37 में से 26 जिलों की कमान महिलाओं के हाथों में, 7 जिला प्रमुखों की उम्र 30 वर्ष से कम

Rajasthan Women Zila Pramukh: राजस्थान के जिला प्रमुख चुनावों में महिलाओं का दबदबा देखने को मिला है। प्रदेश के 37 जिलों में घोषित चुनाव परिणामों में 26 जगह महिलाओं ने जिला प्रमुख की कुर्सी संभाली है, जबकि महिलाओं के लिए महज 16 जिलों में पद आरक्षित थे।
5 min read
• •
Updated: 26 Nov 2026, 9:23 AM IST
Komal, Santosh and Varsha Jhala
कोमल, संतोष और वर्षा झाला। फोटो: पत्रिका

Rajasthan Women Zila Pramukh: जयपुर। राजस्थान के जिला प्रमुख चुनावों में महिलाओं का दबदबा देखने को मिला है। प्रदेश के 37 जिलों में घोषित चुनाव परिणामों में 26 जगह महिलाओं ने जिला प्रमुख की कुर्सी संभाली है, जबकि महिलाओं के लिए महज 16 जिलों में पद आरक्षित थे। खास बात यह है कि निर्वाचित महिला जिला प्रमुखों में सात की उम्र 30 वर्ष से कम है। इनमें छह कांग्रेस से हैं।

झालावाड़ की वर्षा झाला और जैसलमेर की संतोष कुमारी महज 21 वर्ष की उम्र में जिला प्रमुख बनी हैं। वहीं, ब्यावर की ममता गुर्जर और झुंझुनूं की कोमल भंवरिया ने 22 वर्ष की उम्र में जिले की कमान संभाली है। इसके अलावा 19 जिलों में भी महिलाओं ने जिला प्रमुख की कुर्सी संभाली।

राजस्थान में 37 में से 26 जिलों की कमान महिलाओं के हाथ, सात की उम्र 30 वर्ष से कम

जयपुर। राजस्थान के जिला प्रमुख चुनावों में महिलाओं का दबदबा देखने को मिला है। प्रदेश के 37 जिलों में घोषित चुनाव परिणामों में 26 जगह महिलाओं ने जिला प्रमुख की कुर्सी संभाली है, जबकि महिलाओं के लिए महज 16 जिलों में पद आरक्षित थे। खास बात यह है कि निर्वाचित महिला जिला प्रमुखों में सात की उम्र 30 वर्ष से कम है। इनमें छह कांग्रेस से हैं।

झालावाड़ की वर्षा झाला और जैसलमेर की संतोष कुमारी महज 21 वर्ष की उम्र में जिला प्रमुख बनी हैं। वहीं, ब्यावर की ममता गुर्जर और झुंझुनूं की कोमल भंवरिया ने 22 वर्ष की उम्र में जिले की कमान संभाली है। चुनाव परिणाम ग्रामीण राजनीति में महिलाओं के साथ युवा नेतृत्व की बढ़ती भागीदारी को भी दर्शाते हैं।

30 वर्ष से कम उम्र की महिला जिला प्रमुख

नामजिलाउम्र
वर्षा झालाझालावाड़21 वर्ष
संतोष कुमारीजैसलमेर21 वर्ष
ममता गुर्जरब्यावर22 वर्ष
कोमल भंवरियाझुंझुनूं22 वर्ष
निकिता कड़वासराबीकानेर27 वर्ष
हंसा गुर्जरबूंदी28 वर्ष
अनीशा सिंहधौलपुर29 वर्ष
Varsha Jhala becomes Zila Pramukh Jhalawar (Patrika Photo)

आरएएस बनना चाहती है वर्षा झाला

झालावाड़ में 21 वर्षीय वर्षा झाला ने कांग्रेस की कुसुमलता मीणा को एक वोट से शिकस्त देकर जिला प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया। बीजेपी की वर्षा को 17 और कुसुमलता को 16 वोट मिले। वर्षा झाला का परिवार लंबे समय से राजनीति से जुड़ा रहा है। उनके पिता प्रतापसिंह झाला रायपुर मंडल अध्यक्ष है। वे पूर्व में रायपुर के सरपंच की जिम्मेदारी भी निभा चुके है। राजनीतिक माहौल में पली-बढ़ीं वर्षा फिलहाल जयपुर में रहकर राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) परीक्षा की तैयारी कर रही है। युवा और उच्चा शिक्षित वर्षा के जिला प्रमुख बनने से जिले की राजनीति में नई पीढ़ी का नेतृत्व सामने आया है। अब उनके सामने राजनीतिक विरासत के साथ जिले के विकास की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की चुनौती भी होगी।

21 वर्षीय संतोष कुमारी (Photo-Patrika)

21 साल की उम्र, राजनीति में नई शुरुआत और निर्विरोध जिला प्रमुख निर्वाचित

जैसलमेर जिला परिषद के जिला प्रमुख पद पर कांग्रेस की संतोष कुमारी भील निर्विरोध निर्वाचित हुई है। 21 वर्ष 19 दिन की उम्र में इस पद तक पहुंचीं संतोष कुमारी प्रदेश की सबसे कम उम्र की जिला प्रमुख बताई जा रही है। उनके निर्वाचन में कांग्रेस के भारी बहुमत के साथ चुनाव कार्यक्रम का चौथा चरण भी निर्णायक साबित हुआ। यदि जैसलमेर में चुनाव प्रथम चरण में होते तो उम्र की निर्धारित पात्रता पूरी नहीं होने के कारण वे जिला परिषद सदस्य का चुनाव भी नहीं लड़ पातीं। अब पोकरण क्षेत्र को दूसरी बार जिला प्रमुख मिला है और पहली बार इस पद पर महिला निर्वाचित हुई है।

Beawar Zila Pramukh : ममता गुर्जर बनीं ब्यावर की पहली जिला प्रमुख।

एक वोट से जीती ममता गुर्जर

कांग्रेस की ममता गुर्जर ने भाजपा की निर्मला रावत को एक वोट से हराकर जिला प्रमुख पद पर जीत दर्ज की। जिला परिषद के 27 वार्डों में भाजपा के 14 और कांग्रेस के 13 सदस्य निर्वाचित हुए थे। इस लिहाज से जिला प्रमुख की कुर्सी पर भाजपा की जीत तय मानी जा रही थी, लेकिन बुधवार को हुए मतदान में तस्वीर बदल गई। भाजपा के 14 निर्वाचित सदस्यों के बावजूद उसकी प्रत्याशी निर्मला को केवल 13 मत मिले, जबकि कांग्रेस की ममता को 14 मत प्राप्त हुए। भाजपा के एक सदस्य की क्रॉस वोटिंग ने कांग्रेस की जीत का रास्ता खोल दिया।

Komal Bhanwariya

कोमल ने भाजपा की पूर्व जिला प्रमुख को हराया

कांग्रेस की कोमल भंवरिया ने झुंझुनूं जिला परिषद की सबसे बड़ी कुर्सी हासिल कर ली। पहली बार चुनाव मैदान में उतरी, जिला परिषद सदस्य बनी और अब सीधे जिला प्रमुख का दायित्व संभालेंगी। कोमल ने भाजपा की पूर्व जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी को 16 मतों से शिकस्त दी। कोमल की उम्र महज 22 वर्ष है। वे स्नातक हैं और गुढ़ाबावनी के जितरवालों की ढाणी की निवासी हैं। उन्होंने पहली बार चुनाव लड़ते हुए जिला परिषद के वार्ड नंबर 16 से जीत दर्ज की थी। सदस्य के चुनाव में उन्हें 7396 वोट मिले थे और जीत का अंतर 2321 मत रहा था।

Nikita Kadwasara Dudi

कांग्रेस की निकिता बनी जिला प्रमुख

बीकानेर में जिला प्रमुख पद पर कांग्रेस की निकिता कड़वासरा डूडी विजयी रहीं। निकिता ने जिला परिषद सदस्यों के कुल 41 मतों में से 23 मत प्राप्त किए। उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस से ही जिला परिषद सदस्य बनीं सरिता चौहान रहीं, जिन्होंने बगावत करके निर्दलीय बन कर चुनौती दी और 18 मत हासिल किए। निकिता ने 5 मतों से जीत हासिल की। निकिता दिवंगत रामेश्वर डूडी की पुत्रवधू हैं। जबकि सरिता चौहान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविन्दराम मेघवाल की पुत्री हैं।

Hansa Gurjar Bundi Zila Pramukh

हंसा की पहली पसंद सरकारी नौकरी

कांग्रेस की हंसा गुर्जर ने भाजपा प्रत्याशी मनीष सैनी को 13 मतों से शिकस्त देकर बूंदी जिला प्रमुख का ताज पहन लिया। हंसा को 20 और भाजपा के मनीष सैनी को 7 वोट मिले। 28 वर्षीय हंसा गुर्जर के ससुर ग्यारसी लाल गुर्जर वर्ष 2000 से 2010 तक चेता ग्राम पंचायत के सरपंच रहे। पति भोलाशंकर गुर्जर भी वर्ष 2020 से 2026 तक चेता पंचायत के सरपंच रहे। ऐसे में परिवार की राजनीतिक पृष्ठभूमि के चलते राजनीति को करीब से देखने और समझने का अवसर मिला। हालांकि हंसा की अपनी पहली पसंद सरकारी नौकरी और अध्यापन ही रही। पढ़ाई में शुरू से होशियार रहीं हंसा ने एमए और बीएड की पढ़ाई पूरी कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की थी।

Dholpur Zila Pramukh: नवनिर्वाचित जिला प्रमुख अनीशा जाटव (फोटो-पत्रिका)

पूर्व में सरपंच रह चुकी है अनीशा

धौलपुर जिला परिषद के जिला प्रमुख पद पर हुए चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अनीशा सिंह कांटे के मुकाबले में 1 मत से विजयी रही। अनीशा ने निर्दलीय उम्मीदवार सोमवती भास्कर को पराजित किया, जिन्हें 14 मिले। जबकि अनीशा को कुल 15 मत मिले। धौलपुर की नई जिला प्रमुख अनीशा पूर्व में सरपंच रह चुकी है। साथ ही उनकी बड़ी बहन प्रिंयका राजाखेड़ा प्रधान रही है।